दीपावली पर निबंध हिंदी में (Essay on Diwali in Hindi with Headings)

Loading

दीपावली पर निबंध हिंदी में (Essay on Diwali in Hindi with Headings)

👀 “दीपावली पर निबंध हिंदी में” लिखा हुआ (Essay on Diwali in Hindi with Headings) आप को अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए निबंध लिखने में सहायता कर सकता है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कही विषयों पर हिंदी में निबंध मिलेंगे (👉 निबंध सूचकांक), जिन्हे आप पढ़ सकते है, तथा आप उन सब विषयों पर अपना निबंध लिख कर साझा कर सकते हैं


दीपावली पर निबंध हिंदी में
Essay on Diwali in Hindi with Headings


🪔 दीपावली पर निबंध हिंदी में (Essay on Diwali in Hindi with Headings) यह class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए और अन्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लिखा गया है।

दीपावली पर निबंध हिंदी में (Essay on Diwali in Hindi with Headings) प्रारूप १

भारत देश के विभिन्न त्यौहारों से यहाँ का बच्चा-बच्चा परिचित है। यहाँ लगभग वर्ष के प्रत्येक दिन ही कोई न कोई त्यौहार होता है। फिर भी इनमें कुछ त्यौहार ऐसे हैं जिनका महत्व सर्वाधिक है। ऐसे ही कुछ गिने-चुने त्यौहारों में शामिल है- दीपावली। दीपावली को हम अक्सर दीवाली भी कहते हैं। दीपावली शब्द दो शब्दों ‘दीप अर्थात दीये’ और ‘आवली अर्थात पंक्ति’ से मिलकर बना है तो दीपावली का अर्थ हुआ- दीयों की पंक्तियाँ

दीपावली के दिन हम कई प्रकार से घरों को सजाते हैं, मिठाई-पकवान आदि बनाते हैं और पटाखे भी जलाते हैं। दीपावली मुख्य रूप से भगवान श्रीराम के वापस अयोध्या आने की खुशी में मनाते हैं। आइये जानते हैं दीपावली का महत्व और इससे संबंधित प्रमुख बातें-

दीपावली के त्यौहार का आरंभ

दीपावली का त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। जब भगवान राम ने माता सीता का अपहरण करने वाले रावण का अंत किया, तो लंका के साथ-साथ में भारत में भी उत्साह दौड़ गया। रावण के छोटे भाई विभीषण को लंका का राज्य सौंप कर राम जी सीता और लक्ष्मण के साथ दीपावली के दिन ही वापस अयोध्या आये। यह खबर अयोध्या में पहुँचते ही सारे अयोध्यवासियों की खुशियाँ कई गुना बढ़ गयीं। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीये जलाए। हर किसी ने अपने-अपने सामर्थ्य से उनके प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया। 

प्रकाश के पर्व दीपावली का महत्व

दीवाली को प्रकाश का पर्व कहा जाता है। इन दिन चारों ओर केवल प्रकाश ही प्रकाश होता है। लोग अपने घरों के भीतर, दरवाजों पर, छतों पर और कार्यस्थलों पर घी या तेल के दिये जलाते हैं। पूरा परिवार एक साथ मिलकर माँ लक्ष्मी और विघ्नहर्ता गणेश की पूजा में सम्मिलित होता है। दीवाली उत्साह और उमंग के साथ-साथ हमारी आस्था का भी एक पर्व है।

इस दिन हम अपने घरों को सजाते हैं, तरह-तरह प्रकार की झालरें का भी उपयोग करते हैं। सभी लोग नये वस्त्र पहनते हैं और आपस में मिलजुल कर खुशियाँ मनाते हैं। बच्चों के लिये यह त्यौहार अलग ही खुशियाँ देता हैं क्योंकि वे अलग-अलग तरह के पटाखे जलाते हैं। हालांकि मौलिक रूप से दीवाली का संबंध पटाखे जलाने से बिलकुल भी नहीं है। फिर भी आजकल इसमें पटाखों को आवश्यक माना जाता है।

दीवाली का महत्व इस बात से है कि जिस प्रकार श्रीराम ने अपने जीवन के सभी संघर्षों को साहसपूर्वक सहा औऱ कभी भी पराजय स्वीकार नहीं की। अंतत: विजय तो सच्चाई की ही हुई। इसी तरह हमें भी सत्य और साहस का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए।

👉 यदि आपके मन में इस निबंध (Essay on Diwali in Hindi with Headings) को लेकर कोई सुझाव है या आप चाहते हैं कि इसमें कुछ और जोड़ा जाना चाहिए, तो इसके लिए आप नीचे Comment सेक्शन में आप अपने सुझाव लिख सकते हैं आपकी इन्हीं सुझाव / विचारों से हमें कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मौका मिलेगा |

दीपावली पर ध्यान देने योग्य बातें

दीवाली के त्यौहार मनाते समय पर हमें निम्नलिखित कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए।

  • दीपावली का त्यौहार पर स्वदेशी झालरों और पारंपरिक तौर से उपयोग किये जाने वाले दीयों को महत्व देना चाहिए, विदेशी वस्तुओं को नहीं।
  • बच्चों को सलाह देनी चाहिए कि वे किसी पशु के नजदीक पटाखे न जलाएं। 
  • बहुत अधिक पकवान और मिठाइयाँ खाने से परहेज करना चाहिए ताकि स्वास्थय संबंधी समस्याएं न हों।
  • हमें श्रद्धापूर्वक लक्ष्मी-गणेश से प्रार्थना करनी चाहिए कि जीवन में सदा सुखी रहें और समृद्ध हों।
  • दीवाली के दिन कोई ऐसी पुस्तक या पत्रिका पढ़नी चाहिए जो हमें इसका महत्व अधिक विस्तार से बता सके।

उपसंहार

दीवाली का पर्व एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। इसके महत्व किसी भी अन्य पर्व से अधिक है। हालांकि आजकल दीवाली के नाम पर हमारी दृष्टि केवल बाजारों की तरफ उन्मुख हो जाती है, जो सौ प्रतिशत मूर्खता और अज्ञानता है। दीवाली मनाने का सही अर्थ अपने भीतर के अंधकार को दूर कर प्रकाश करना है। तभी हम दीवाली का अर्थ सही मायनों में समझ पाएंगे। 


👉 यदि आपको यह लिखा हुआ दीपावली पर निबंध हिंदी में (Essay on Diwali in Hindi with Headings) प्रारूप १ पसंद आया हो, तो इस निबंध को आप अपने दोस्तों के साथ साझा करके उनकी मदद कर सकते हैं |


दीपावली पर निबंध हिंदी में (Essay on Diwali in Hindi with Headings) प्रारूप २

Upcoming ..

👉 यदि आपको यह लिखा हुआ दीपावली पर निबंध हिंदी में (Essay on Diwali in Hindi with Headings) प्रारूप २ पसंद आया हो, तो इस निबंध को आप अपने दोस्तों के साथ साझा करके उनकी मदद कर सकते हैं |

👉 आप नीचे दिये गए छुट्टी पर निबंध पढ़ सकते है और आप अपना निबंध साझा कर सकते हैं |

छुट्टी पर निबंध
लॉकडाउन में मैंने क्या किया पर निबंधछुट्टी का दिन पर निबंध
गर्मी की छुट्टी पर निबंधछुट्टी पर निबंध
ग्रीष्म शिविर पर निबंधगर्मी की छुट्टी के लिए मेरी योजनाएँ पर निबंध
@ दीपावली पर निबंध हिंदी में (Essay on Diwali in Hindi with Headings) पृष्ठ


विनम्र अनुरोध: 

आशा है आप इसे पढ़कर लाभान्वित हुए होंगे। आप से निवेदन है कि इस निबंध “दीपावली पर निबंध हिंदी में (Essay on Diwali in Hindi with Headings)” में आपको कोई भी त्रुटि दिखाई दे तो हमें ईमेल जरूर करे। हमें बेहद प्रसन्नता होगी तथा हम आपके सकारात्मक कदम की सराहना करेंगे। हम आपके लिये भविष्य में इसी प्रकार दीपावली पर निबंध हिंदी में (Essay on Diwali in Hindi with Headings) की भाँति अन्य विषयों पर भी उच्च गुणवत्ता के सरल और सुपाठ्य निबंध प्रस्तुत करते रहेंगे।

🔗 यदि आपको यह लेख दीपावली पर निबंध हिंदी में (Essay on Diwali in Hindi with Headings) अच्छा लगा हो इससे आपको कुछ सीखने को मिला हो तो आप अपनी प्रसन्नता और उत्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को निचे दिए गए Social Networks लिंक का उपयोग करते हुए शेयर (Facebook, Twitter, Instagram, LinkedIn, Whatsapp, Telegram इत्यादि) कर सकते है | भविष्य में इसी प्रकार आपको अच्छी गुणवत्ता के, सरल और सुपाठ्य हिंदी निबंध प्रदान करते रहेंगे।

Leave a Comment