भगत सिंह पर हिंदी में 10 पंक्तियाँ (10 Lines on Bhagat Singh in Hindi)

Loading

👀 इस पेज पर नीचे लिखा हुआ भगत सिंह पर हिंदी में 10 पंक्तियाँ (10 Lines on Bhagat Singh in Hindi) आप को अपने स्कूल प्रोजेक्ट के लिए निबंध लिखने में सहायता कर सकता है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कई 10 वाक्य विषयों पर हिंदी में निबंध मिलेंगे (👉 हिंदी में 10 वाक्य), जिन्हे आप पढ़ सकते है, तथा आप उन सब विषयों पर अपना निबंध लिख कर साझा कर सकते हैं

भगत सिंह पर हिंदी में 10 पंक्तियाँ
10 Lines on Bhagat Singh in Hindi


🗣️ भगत सिंह पर हिंदी में 10 पंक्तियाँ (10 Lines on Bhagat Singh in Hindi) पर यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5 के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

🇮🇳 देश को स्वतंत्र कराने के लिये कई नवयुवक और क्रांतिकारी अंग्रेजों के खिलाफ निरंतर संघर्ष कर रहे थे। इन्हीं अगण्य वीरों में एक नाम शामिल है भगत सिंह का। भगत सिंह आज भी हमारे लिये एक प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपने जीवन और संघर्ष से दर्शा दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो आसमान में भी सुराख किया जा सकता है। उनके पत्र और वार्ताओं का संकलन उनकी पुस्तक ‘मैं नास्तिक क्यों हूँ?’ में भी है। आइये जानते हैं भगत सिंह के जीवन से संबंध रखने वाली कुछ महत्वपूर्ण बातें इन दस पंक्तियों में-

भगत सिंह पर हिंदी में 10 पंक्तियाँ (10 Lines on Bhagat Singh in Hindi) प्रारूप १

  1. भगत सिंह का जन्म बंगा गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है।
  2. जलियांवाला बाग़ कांड के समय ये केवल बारह वर्ष के थे ।
  3. जलियावाला बागकांड के बाद से ही यह स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े।
  4. यह एक सिख थे जो अपनी धरती माता से बहुत प्यार करते थे।
  5. इन्होने बचपन से ही अंग्रेजो को भारत से भागने की तयारी कर रखी थी।
  6. इन्होने हमेशा अपने समाज को इन अंग्रेजी हुकूमत से बचाने का प्रयास किया।
  7. इनके प्रयास से अग्रेजी हुकूमत को घुटने टेकने पड़े।
  8. ये नौजवान भारत सभा, हिंदुस्तान सोशलिस्ट,रिपब्लिक एसोसिएशन के सदस्य रहे।
  9. उनके दल के प्रमुख क्रान्तिकारियों में चन्द्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु इत्यादि थे।
  10. 23 मार्च 1931 को इन्होने फांसी के फन्दे खुशी खुशी चूम लिया।

👉 हम आशा करते है की आप सभी को भगत सिंह पर छोटा सा लेख / निबंध भगत सिंह पर हिंदी में 10 पंक्तियाँ प्रारूप १ पसंद आया होगा। आप इस लेख को अपने स्कूल में (10 Lines on Bhagat Singh in Hindi) के रूप में भी प्रयोग कर सकते है।


भगत सिंह पर हिंदी में 10 पंक्तियाँ (10 Lines on Bhagat Singh in Hindi) प्रारूप २

जनवरी 23, 2022 “10 Lines on Bhagat Singh in Hindi” by Amit Kumar

  1. भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर सन् 1907 ई0 में वर्तमान पाकिस्तान के लायलपुर स्थित बंगा गाँव में हुआ। 
  2. भगत सिंह का परिवार देशभक्ति को समर्पित था। उनके पिता सरदार किशन सिंह और चाचा सरदार अजीत दोनों ही उस समय क्रांतिकारी गतिविधियों में प्रमुख थे।
  3. अपने परिवार की देशभक्ति से प्रभावित होकर भगत सिंह भी कम आयु से देशभक्ति के जोश से भरने लगे।
  4. भगत सिंह ने अपनी शिक्षा को बीच में छोड़ दिया और क्रांतिकारी गतिविधियों में शामिल हुए तथा नजवान भारत सभा का गठन किया।
  5. एक बार कम वर्ष की आयु में ही भगत सिंह जलियाँवाला बाग से वहाँ की मिट्टी एक शीशी में भरकर ले आये।
  6. वे केवल थोथे क्रांति कार्यों में विश्वास नहीं रखते बल्कि राजनीति और दर्शन को भी अपने बातों में क्रियान्वयन करना जानते थे।
  7. उनके माता-पिता की हार्दिक इच्छा थी कि उनकी शादी हो लेकिन वे कहते थे उनकी दुल्हन तो आजादी है।
  8. साइमन कमीशन के विरोध के समय हुई लाला लाजपत राय की हत्या के बदला लेने के लिये उन्होंने राजगुरु, सुखदेव और अन्य साथियों के साथ मिलकर ब्रिटिश अधिकारी सांडर्स को गोली से उड़ा दिया।
  9. 1929 में 8 अप्रैल को उन्होंने बटुकेश्वर दत्त के साथ मिलकर केंद्रीय विधानसभा में बम फेंका था जिसे उन्होंने कबूल किया और उनकी गिरफ्तारी भी हो गई।
  10. ब्रिटिश सरकार ने 23 मार्च 1931 को सुबह को करीब पाँच बजे राजगुरु और सुखदेव के साथ भगत सिंह को फाँसी दे दी।

👉 हम आशा करते है की आप सभी को भगत सिंह पर छोटा सा लेख / निबंध भगत सिंह पर हिंदी में 10 पंक्तियाँ प्रारूप २ पसंद आया होगा। आप इस लेख को अपने स्कूल में (10 Lines on Bhagat Singh in Hindi) के रूप में भी प्रयोग कर सकते है।

विनम्र अनुरोध:

तो इस प्रकार “भगत सिंह पर हिंदी में 10 पंक्तियाँ (10 Lines on Bhagat Singh in Hindi)” पूरा होता है। हमने पूरी कोशिश की है कि इस निबंध में कोई गलती न हो। लेकिन फिर भी यदि आपको किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे तो आप बेझिझक हमें ईमेल कर सकते हैं। भविष्य में हम इसी प्रकार आपको उच्च गुणवत्ता के, सुपाठ्य और सरल हिंदी निबंध प्रदान करते रहेंगे।

🔗 यदि आपको यह भगत सिंह पर हिंदी में 10 पंक्तियाँ (10 Lines on Bhagat Singh in Hindi) अच्छा लगा हो इससे आपको कुछ सीखने को मिला हो तो आप अपनी प्रसन्नता और उत्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को निचे दिए गए Social Networks लिंक का उपयोग करते हुए शेयर (Facebook, Twitter, Instagram, LinkedIn, Whatsapp, Telegram इत्यादि) कर सकते है |

-|| धन्यवाद ||-

Leave a Comment