Essay on Importance Of Tourism In Hindi | पर्यटन का महत्व पर निबंध

Loading

👀 “Essay on Importance Of Tourism In Hindi | पर्यटन का महत्व पर निबंध ” पर लिखा हुआ यह निबंध (Paryatan ka mahatv essay) आप को अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए निबंध लिखने में सहायता कर सकता है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कही विषयों पर हिंदी में निबंध मिलेंगे (👉 निबंध सूचकांक), जिन्हे आप पढ़ सकते है, तथा आप उन सब विषयों पर अपना निबंध लिख कर साझा कर सकते हैं

पर्यटन का महत्व पर निबंध
Essay on Importance Of Tourism In Hindi

🎃 Essay on Importance Of Tourism In Hindi | पर्यटन का महत्व पर निबंध  पर यह निबंध class 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए और अन्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लिखा गया है।

Essay on Importance Of Tourism In Hindi | पर्यटन का महत्व पर निबंध
Essay on Importance Of Tourism In Hindi | पर्यटन का महत्व पर निबंध

प्रस्तावना :

हर व्यक्ति के जीवन में पर्यटन का बड़ा महत्व है। पर्यटन एक ऐसी यात्रा को कहा जाता है, जिसमें हम मनोरंजन के समय का आनंद उठाते हैं। पर्यटन (tourism essay in hindi) करने से व्यक्ति को जीवन में एक नई उमंग एवं उत्साह मिलती है। Tourism essay in hindi या Paryatan ka mahatv essay में Advantages of tourism essay in hindi / Essay on Importance Of Tourism In Hindi की बात करें तो जब हम किसी स्थान पर पर्यटन के लिए घूमने के लिए जाते है तो हमें वहां की संस्कृति के बारे में जानने को मिलती है।

हमें एहसास होता है कि इस दुनिया में काफी विविधताएं हैं। साथ ही इससे हमारी संस्कृति के अंतर की जानकारी मिलती है। paryatan ka mahatv essay में चलिए paryatan ke mahatva के बारे में और विस्तार से जानते हैं। 

पर्यटन के लाभ :

Paryatan ka mahatv essay या Advantages of tourism essay in hindi – पर्यटन का संक्षिप्त अर्थ है – घूमना। लेकिन इस घूमने का अर्थ है किसी स्थान विशेष के प्रति जिज्ञासा पूर्वक कोई जानकारी प्राप्त करने की इच्छा रखते हुए घूमना। इसलिए कहा जाता है कि पर्यटन करने में हमें बेहद आनन्द प्राप्त होता है। पर्यटन हमारे दैनिक जीवन की भारी-भरकम चिंताओं से हमें दूर रखता है। जो व्यक्ति जितना अधिक पर्यटन करता है, उसे देश विदेश की जानकारी उतनी अधिक मिलती है।

इससे हमारा ज्ञान भी विकसित होता है। पुस्तकीय ज्ञान उतना प्रभावी नहीं होता जितना कि प्रत्यक्ष ज्ञान। पर्यटन करने से हमारी आपसी दूरियाँ कम होती हैं। इससे हमारा मन उदार बनता है। साथ ही हमें पूरा देश और विश्व अपना-सा प्रतीत होता है। राष्ट्रिय एकता बढ़ाने में पर्यटन का बहुत बड़ा योगदान है।

हमारे जीवन में पर्यटन का महत्व :

Paryatan ka mahatva hindi essay – पर्यटन से हमें देश-विदेश के खान-पान, रहन-सहन तथा सभ्यता की जानकारी मिलती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पर्यटन का एक अलग ही महत्व है। इससे हमारे मन में बैठे हुए अंधविश्वास भी टूटते हैं। हमें यह समझ में आ जाता है कि विविधताओं के बावजूद विश्व भर का मानव, मूल रूप से एक है। इससे हमारे दिमाग का दायरा बढ़ता है।

इसके फलस्वरूप सोचने समझने की एक गहरी समझ हमारे अंदर विकसित होती है। पर्यटन से हमारे अंदर दैनिक जीवन की परेशानियों को भूलकर एक रचनात्मक प्रवृति जागृत होती है। इससे जीवन में अनेक रास्ते खुल जाते हैं। यात्रा के समय कई स्थानीय लोगो के संग रूबरू होने के मौका मिलता है। पर्यटन के कारण लोगो में हिम्मत, रोमांच और मनोरंजन का संचार होता है।

पर्यटन में यात्रा के उद्देश्य :

Paryatan ka mahatva essay in hindi language – पर्यटन हर किसी के जीवन का एक अभिन्न अंग है। पर्यटन में यात्रा करने के कई उद्देश्य हो सकते हैं। कई बार लोग अपने परिवार और करीबी के साथ समय बिताने के लिए पर्यटन करते हैं। पर्यटन कभी मनोरंजन के उद्देश्यों के लिए की गई एक यात्रा होती है। लोग अवकाश के समय भी पर्यटन का आनंद लेते हैं। पर्यटक का मतलब वह व्यक्ति होता है जो अवकाश, व्यवसाय या अन्य उद्देश्यों के लिए सीमित समय के लिए यात्रा करता है। पर्यटन का उद्देश्य चाहे जो भी हो, यह हमारे जीवन को एक नई दिशा प्रदान करता है।

भारत के पर्यटन स्थल :

tourism essay hindi – भारत विश्व का एक प्रमुख पर्यटक केंद्र है। अगर हम भारत में प्रमुख पर्यटक स्थलों की बात करें तो यहां बहुत से पर्यटन स्थल हैं। यहां लोग अपनी रुचि और सुविधानुसार जा सकते हैं। भारत के प्रत्येक राज्य में धार्मिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक महत्व के पर्यटक स्थल मिल जाएंगे। ये भारत के विशाल और धनी प्राचीन विरासत को दर्शाते हैं। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ी राज्यों का पर्यटन के क्षेत्र में अपना एक अलग महत्व है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान अपने थार के मरुस्थल के लिए प्रसिद्ध है।

उत्तर प्रदेश अपने धार्मिक पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। गोवा अपने समुद्री पर्यटन के लिए विख्यात है। भारत में कई ऐसे एतिहासिक पर्यटक स्थल हैं , जो हमें हमारे गौरवशाली इतिहास को संजोये हुए है। उनमें अनेक दुर्ग और स्मारक शामिल हैं।

पर्यटन से जुड़े आंकड़े :

भारत में यदि विदेशी मुद्रा की कमाई का बड़ा स्रोत देखा जाए तो वह पर्यटन उद्योग से ही आता है। साल 2019 में भारत में 1.09 करोड़ विदेशी आए थे। इससे देश में 2.11 लाख करोड़ रुपए की कमाई देखी गई थी। साल 2020 में भारत में 27.44 लाख पर्यटकों का आगमन हुआ था। इसके फलस्वरूप 50,136 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं 2021 में भारत में आने वाले कुल पर्यटकों की संख्या 14.12 लाख थी। पर्यटन उद्योग से भारत में लगभग 2.14 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध होते हैं। आंकड़ों के मुताबिक भारत में विदेशी पर्यटकों से कम से कम प्रत्येक व्यक्ति से 2 लाख रुपए तक की कमाई होती है।

2020 में आने वाले कुल विदेशी पर्यटकों में 58% पर्यटक ऐसे थे जो घूमने के उद्देश्य से आए थे। वहीं 7% विदेशी यात्रियों का मेडिकल चेकअप के लिए भारत में आगमन हुआ था। भारत में 12% विदेशी यात्रियों की यात्रा व्यवसाय के उद्देश्य से संभव हुई थी। भारत में आने वाले पर्यटकों में सबसे अधिक पर्यटक बांग्लादेश और अमेरिका से होते हैं। 2020 के आंकड़ों के मुताबिक 5.49 लाख पर्यटक बांग्लादेश से आए थे। यह तो थे विदेशी यात्रियों के आंकड़े। वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में भारत के लोग भी हर साल पर्यटन करने के लिए भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों में जाते हैं।

भारत में पर्यटन के क्षेत्र में सरकारी क्रियाकलाप :

भारत में पर्यटन के उद्देश्य से दूर दूर से लोग आते हैं। यहां तक की विदेशी यात्रियों का आना-जाना यहां लगा रहता है। इसी कारण वर्तमान सरकार भारत में पर्यटन के महत्व को समझते हुए अनेक नए कॉरिडोर निर्माण कर रही है। पर्यटन से हमारे रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिल रहा है। भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

पर्यटक आधारित उद्योगों को भी सरकार से काफी सहायता मिल रही है। भारत सरकार ने 50 हजार करोड़ का इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम चलाया है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन उद्योग को और अधिक ऊंचाई पर लेकर जाना है। इससे टूरिज्म पर आधारित जो भी हॉस्पिटैलिटी आंत्रप्रेन्योरशिप है, उसे बढ़ावा दिया जाएगा।

उपसंहार :

हमारे जीवन में पर्यटन का प्रमुख स्थान होने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर स्तर पर कार्य करने के लिए तैयार है। ऐसा करने से भारत के हर स्तर के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। इसके अलावा ऐसे इलाकों में भी पर्यटक उद्योग विकसित होंगे जहां भारत के कई धरोहर मौजूद हैं। भारत के पर्यटन को विकसित करने में हमारा भी योगदान महत्वपूर्ण है।

इसलिए प्रत्येक लोगों के लिए यह जरूरी है कि पर्यटन को बढ़ावा दें। इसके साथ-साथ लोगों को इस बारे में जागरूक करना हमारा भी कर्तव्य होना चाहिए। उम्मीद है कि आपको Paryatan ka mahatv essay या Tourism essay in hindi के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली होगी।

👉 आप नीचे दिये गए छुट्टी पर निबंध पढ़ सकते है और आप अपना निबंध साझा कर सकते हैं |

छुट्टी पर निबंध
लॉकडाउन में मैंने क्या किया पर निबंधछुट्टी का दिन पर निबंध
गर्मी की छुट्टी पर निबंधछुट्टी पर निबंध
ग्रीष्म शिविर पर निबंधगर्मी की छुट्टी के लिए मेरी योजनाएँ पर निबंध
Essay on Importance Of Tourism In Hindi | पर्यटन का महत्व पर निबंध


विनम्र अनुरोध: 

आशा है आप इसे पढ़कर लाभान्वित हुए होंगे। आप से निवेदन है कि इस निबंध “Essay on Importance Of Tourism In Hindi | पर्यटन का महत्व पर निबंध में आपको कोई भी त्रुटि दिखाई दे तो हमें ईमेल जरूर करे। हमें बेहद प्रसन्नता होगी तथा हम आपके सकारात्मक कदम की सराहना करेंगे। हम आपके लिये भविष्य में इसी प्रकार Essay on Importance Of Tourism In Hindi | पर्यटन का महत्व पर निबंध की भाँति अन्य विषयों पर भी उच्च गुणवत्ता के सरल और सुपाठ्य निबंध प्रस्तुत करते रहेंगे।

यदि आपके मन में इस निबंध Essay on Importance Of Tourism In Hindi | पर्यटन का महत्व पर निबंध को लेकर कोई सुझाव है या आप चाहते हैं कि इसमें कुछ और जोड़ा जाना चाहिए, तो इसके लिए आप नीचे Comment सेक्शन में आप अपने सुझाव लिख सकते हैं आपकी इन्हीं सुझाव / विचारों से हमें कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मौका मिलेगा |


🔗 यदि आपको यह लेख Essay on Importance Of Tourism In Hindi | पर्यटन का महत्व पर निबंध अच्छा लगा हो इससे आपको कुछ सीखने को मिला हो तो आप अपनी प्रसन्नता और उत्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को निचे दिए गए Social Networks लिंक का उपयोग करते हुए शेयर (Facebook, Twitter, Instagram, LinkedIn, Whatsapp, Telegram इत्यादि) कर सकते है | भविष्य में इसी प्रकार आपको अच्छी गुणवत्ता के, सरल और सुपाठ्य हिंदी निबंध प्रदान करते रहेंगे।

Leave a Comment