बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (PM – Pradhanmantri beti Bachao beti Padhao Yojana in Hindi)

Loading

👧 बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना (PM / Pradhanmantri beti Bachao beti Padhao Yojana in Hindi / beti Bachao beti Padhao Scheme in Hindi) भारत सरकार के तहत एक अभियान है जिसे भारत में लड़कियों के लिए कल्याणकारी सेवाओं की जागरूकता पैदा करने और दक्षता में सुधार करने के लिए स्थापित किया गया था।

देश भर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (beti Bachao beti Padhao Yojana) (बीबीबीपी/BBBP) को बढ़ावा देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा एक राष्ट्रीय कार्यकारी समिति का गठन किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारी समिति जनवरी 2015 से “Save Girl Child” और “to Educate Girl Child” को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जिम्मेदार है। डॉ राजेंद्र फड़के BBBP अभियान के राष्ट्रीय संयोजक हैं।


PM – Pradhanmantri beti Bachao beti Padhao Yojana in Hindi
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
beti Bachao beti Padhao Scheme in Hindi


बेटियां हमारे देश का मान हैं, सम्मान हैं। आज कोई भी ऐसा क्षेत्र बाकी नहीं रह गया है, जहां बेटियां बेटों से कम हों। हर क्षेत्र में उन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी जीत का परचम लहराया है। झांसी की रानी से लेकर आज सायना नेहवाल जैसी भारत की बेटियों ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इतना कुछ करने के बाद भी आज देश में कई जगहों पर लड़कियों को बोझ समझा जाता है। उनके साथ भेदभाव होते हैं। उन्हें अच्छी शिक्षा नहीं दी जाती। उन्हें लड़कों से कम समझा जाता है।

इस लिंगानुपात के भेदभाव को कम करने, बेटियों को शिक्षित करने और उनकी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार ने बेटियों के लिए 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (PM / Pradhanmantri beti Bachao beti Padhao Yojana in Hindi / beti Bachao beti Padhao Scheme) शुरू की थी। जो आज तक चल रही है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (beti Bachao beti Padhao Scheme / Pradhanmantri beti Bachao beti Padhao Yojana in Hindi) के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताएंगे कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना क्या है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (Pradhanmantri beti Bachao beti Padhao Yojana in Hindi) उद्देश्य क्या है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के फायदे क्या है। इस योजना के लिए योग्यता क्या है। ये भारत के लिए किस तरह से फायदेमंद है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं इत्यादि। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना क्या है (What is beti Bachao beti Padhao Scheme)?

यह एक ऐसी योजना है, जिसके अन्तर्गत बेटियों की स्थिति को सुधारना है। अकसर देखा जाता था कि लड़कियों को गर्भ में ही मार दिया जाता था। उन्हें पैदा होने के बाद भी मारने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा अपने परिवार से लेकर समाज तक में लड़कों से कम समझा जाता है। एक सर्वे में पाया गया है कि भारत में 42 प्रतिशत लड़कियों को दिन में एक घंटे से कम समय मोबाइल उपयोग करने की इजाजत मिलती है। क्योंकि ज़्यादातर अभिभावकों को ऐसा लगता है कि मोबाइल फोन सुरक्षित नहीं है। ये लड़कियों का ध्यान भटकाते हैं। 

लड़कियों की इस तरह की स्थिति में बदलाव लाने, और उन्हें उच्च दर्जा देने के लिए इस योजना की शुरूआत की गई। इस योजना के द्वारा भारत सरकार लोगों को जागरूक कर रही है कि बेटियां किसी से कम नहीं। यह योजना केंद्र सरकार के चार मंत्रालयों द्वारा संयुक्त रूप से चलाई जा रही हैं। इनके नाम हैं – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, परिवार कल्याण मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय। 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत (beti Bachao beti Padhao Scheme Launch Date)?

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत 22 जनवरी 2015 में भारत के प्रधानमंत्री नर्रेंद्र मोदी के द्वारा हुई। यह सबसे पहले हरियाणा के पानीपत के जयानगर गांव में शुरू की गई थी। इस गांव को नर्रेंद्र मोदी ने गोद लिया है। उसी गांव में इस योजना को शुरू करते समय प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें बेटों की तरह बेटियों पर भी गर्व महसूस करना चाहिए। आइए हम सब मिलकर बेटियों का उत्सव मनाते हैं।

श्री नरेंद्र मोदी (Sri Narendra Modi) ने यह भी कहा कि मैं आप सबसे अनुरोध करता हूं कि जब बेटियां पैदा हों, तो उस दिन पांच पौधे अवश्य लगाएं। समाज में बेटियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जगह-जगह पोस्टर भी लगाए गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से यह अनुरोध किया कि जिनकी भी बेटियां हैं, वो अपनी अपनी बेटियों के साथ सेल्फी लेकर मुझे भेजें। इस सेल्फी अभियान के तहत जिनकी भी बेटियां थीं, वो खुद को भाग्यशाली समझने लगे। और बेटियों के साथ सेल्फी लेकर प्रधानमंत्री को भेजने लगे।

इसकी शुरुआत सबसे पहले भारत देश के उन 100 जिलों में की गई, जहां पर लड़कियों का लिंग अनुपात न्यूनतम है। इसके लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाया गया, और प्रत्येक राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में से लड़कियों के न्यूनतम लिंग अनुपात वाले 100 जिलों को पायलट जिलों के रूप में चुना गया। 

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना का ब्रांड एम्बेसडर (beti Bachao beti Padhao Yojana Brand Ambassador)

लोगों को जागरूक करने के लिए हरियाणा में ही  अगस्त, 2016 में ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। 

उत्तराखंड सरकार ने भारतीय हॉकी स्टार वंदना कटारिया को हरिद्वार जिले के लिए केंद्र सरकार की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

राजस्थान सरकार ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखारा को राज्य में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के समूह के नाम (Groups of beti Bachao beti Padhao Scheme) –

इस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना को तीन समूहों में बांटा गया है, जो कि निम्नलिखित हैं –

(1) पहले समूह के अंतर्गत स्कूल के माध्यम से माता-पिता आते हैं।

(2) दूसरे समूह में ससुराल वाले, डॉक्टर, अस्पताल व नर्सिंग आदि आते हैं।

(3) वहीं तीसरे समूह में इस योजना के प्रचार व प्रसार को जगह दी गई है। इसके अन्तर्गत राजनीतिक कार्यकर्ता, अधिकारी, मीडिया, सेल्प हेल्प समूह, एनजीओ इत्यादि आते हैं।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य (Aims of beti Bachao beti Padhao Scheme) –

हमारे देश में पहले लड़कियों की स्थिति बहुत ही दयनीय थी। उन्हें पैदा होते ही मार दिया जाता था। पति की मृत्यु होने पर उन्हें भी साथ में जलना पड़ता था, यानी सती बना दिया जाता था। उन्हें शिक्षा प्राप्त करने की इजाजत नहीं थी। लेकिन धीरे धीरे लोग शिक्षित होते गए और महिलाओं की स्थिति में सुधार होते गए। लोग बेटों की तरह ही अपनी बेटियों को भी स्कूल भेजने लगे। धीरे-धीरे करके रूढ़िवादी परम्पराओं पर रोक लगती गई और लड़कियां घर से निकलकर आंतरिक्ष तक पहुंच गईं। लड़कियों ने केवल देश में ही नहीं विदेशों में भी नाम कमाया और भारत देश का नाम ऊंचा किया।

लेकिन इतना कुछ करने के बाद भी आज कुछ लोग ऐसे हैं जो लड़कियों पर अत्याचार करते हैं। उन्हें आगे नहीं बढ़ने देते। उनके जन्म पर दुख जताते हैं। सन् 2001 की जनगणना में यह बात सामने आई है कि भारत में 0-6 वर्ष के बच्चों का लिंगानुपात प्रति 1000 लड़कों की तुलना में 927 लड़कियां थीं, जो कि 2011 में घटकर 1000 लड़कों की तुलना में 918 लड़कियां हो गई। यूनिसेफ के एक सर्वे के अनुसार इस संदर्भ में भारत देश 2012 में 195 देशों में से 41वें स्थान पर था।

इसलिए इस योजना का उद्देश्य लड़कियों की स्थिति को बेहतर करने और बालिकाओं के जन्म पर उत्सव मनाने का है। साथ ही उन्हें उच्च स्तर देने का है। नीचे इस योजना के उद्देश्यों को विस्तार से बताया गया है – 

• बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के लिंग अनुपात को कम होने से रोकना है।

• सभी स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालय की व्यवस्था करना।

• लड़कियों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाने के लिए, जिससे कि उनकी पढ़ाई व शादी के लिए धन इकट्ठा हो सके।

• लड़कियों को सशक्त बनाना और उनकी सुरक्षा का प्रबंध करना।

• भ्रूण हत्या को रोकना और बेटियों को शिक्षित करना।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शर्तें क्या है (Conditions of beti Bachao beti Padhao Scheme / beti Bachao beti Padhao Scheme Eligibility) –

(1) इस योजना की सबसे पहली शर्त यह है कि लाभ पाने वाली लड़कियों की उम्र 10 साल या उससे कम हो। 

(2) इसके लिए बैंक में उस लड़की के नाम का अकाउंट खुलवाना अनिवार्य है।

(3) यह योजना पूरी तरह से कर मुफ्त है। इसके अंतर्गत बैंक में अकाउंट खुलवाने पर उसमें किसी भी तरह से पैसों की कटौती नहीं की जाएगी। 

(4) इस योजना का लाभ केवल भारत के नागरिक ही ले सकते हैं। अनिवासी या प्रवासी इस योजना के फायदे नहीं उठा सकते।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का लाभ (beti Bachao beti Padhao Scheme benefits) – 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पूरे देश में चलाई जा रही है। इस योजना से निम्नलिखित लाभ हैं –

• कुड्डालोर जिले में बाल लिंगानुपात 2015 में 886 था, जो कि 2016 में बढ़कर 895 तक पहुंच गया था।

• लड़कियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 59491 अकाउंट खोले गए।

• विद्यालयों में छात्राओं के लिए शौचालय का प्रबंध किया गया।

• इस योजना के द्वारा लगभग 104 जिलों में जन्म के समय बालक-बालिका अनुपात में सुधार दिखाई दिया है।

• भारत के लगभग 119 जिलों में पहले तीन महीने में प्रसव देखभाल पंजीकरण में प्रगति हुई है। 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना ऑडिट व सोशल ऑडिट (Audit and Social Audit) –

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में लोगों को बताना बहुत ज़रूरी था। इस योजना की जानकारी ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचे इसके लिए सरकार ने प्रचार पर भी खूब पैसे खर्च किए। जहां सड़कों पर पोस्टर लगाए गए व अखबारों में इसके बारे में बताया गया। वहीं सोशल मीडिया पर भी इसके प्रचार के लिए बहुत पैसे खर्च हुए। महिला सशक्तिकरण के अनुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का 80 प्रतिशत धन केवल इसके प्रचार में ही चला गया। उनका कहना है कि योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रचार ज़रूरी है, लेकिन योजना के पैसों का 80 प्रतिशत इसपर खर्च करना ठीक नहीं था। 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य बेटियों के साथ होने वाले सामाजिक भेदभाव को समाप्त करना और लोगों के दिमाग से बेटियों के प्रति नकारात्मक मानसिकता को भी खत्म करना है। इसलिए इसके लाभ और इसके प्रचार का संतुलन बहुत ही आवश्यक है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी (Information About beti Bachao beti Padhao Scheme) –

जो भी माता पिता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। उन्हें अपनी बेटी के लिए किसी राष्ट्रीय बैंक या पास के पोस्ट ऑफिस में उसके नाम का एक अकाउंट खुलवाना होगा। यह अकाउंट बेटी के जन्म से लेकर 10 साल तक की उम्र तक खुल सकता है। उसके बाद उस अकाउंट में उन्हें अकाउंट खुलवाने से लेकर 14 साल तक उसमें एक निर्धारित धनराशि को जमा करना होगा। उसके बाद जब बेटी 18 साल की हो जाएगी तो आप चाहें तो उस धनराशि का 50% निकाल सकते हैं। फिर जब बेटी 21 साल की यानी शादी के लिए योग्य हो जाएगी तो आप पूरी धनराशि निकाल पाएंगे।

इस योजना के अंतर्गत आपको हर महीने 1000 रूपये जमा करने होंगे, यानी साल के 12000 रूपये। यह राशि आपको 14 साल तक जमा करनी होगी, जो कि 14 साल में 1 लाख 68 हजार रूपये तक जमा होगी। लेकिन इस योजना के लाभ के साथ यह राशि आपकी बेटी को 6 लाख, 7 हजार, 128 रूपये मिलेगी।

इसके अलावा अगर आप हर साल 1.5 लाख 14 साल तक जमा करते हैं, तो यह राशि आपकी 21 लाख रूपये जमा हो जाएगी। उसके बाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लाभ के साथ यह आपकी बेटी को 72 लाख रूपये की धनराशि मिलेगी।


बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तीन स्तर हैं –

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना बालिकाओं को उच्च शिक्षा और शादी के उद्देश्यों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना के लिए भारत सरकार ने 100 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। इस योजना का प्रबंधन तीन स्तरों पर किया गया, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:

  • राष्ट्रीय कार्य बल सचिवालय एमडब्ल्यूसीडी द्वारा राष्ट्रीय स्तर का रखरखाव
  • राज्य कार्यबल सचिवालय द्वारा प्रबंधित राज्य स्तरीय
  • जिला स्तर पर जिला कलेक्टर द्वारा प्रबंधित

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लिए आवेदन (How to Apply for beti Bachao beti Padhao Scheme) –

इस योजना का लाभ पाने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरह से आवेदन कर सकते हैं। बस उसके लिए आपके पास आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए, जो कि नीचे बताए गए हैं –

• माता या पिता का पहचान प्रमाण पत्र

• आधार कार्ड

• पैन कार्ड

• ड्राइविंग लाइसेंस

• बेटी का आधार कार्ड

• बेटी का जन्म प्रमाण पत्र

• निवास प्रमाण पत्र

• पासपोर्ट साइज की फोटो

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply Online)?

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके कर सकते हैं –

स्टेप-1 : सबसे पहले आप महिला और बाल विकास मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप-2 : अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।

स्टेप-3 : अब साइट के होम पेज पर आपको Women Empowerment Scheme का ऑप्शन दिखेगा, जिसपर आपको क्लिक करना है।

स्टेप-4 : क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको beti Bachao beti Padhao Yojana के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप-5 : इतना करने के बाद आपके सामने एक एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को आप ध्यान से भरें।

स्टेप-6 : फॉर्म की सभी आवश्यक जानकारियों को भरने के बाद आपको डॉक्युमेंट्स को फॉर्म में अपलोड करके “Submit” के बटन पर क्लिक करना है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply Offline)?

जिस तरह ऑनलाइन इस योजना का लाभ आसानी से उठाया जा सकता है। उसी तरह ऑफलाइन भी आप इसके लिए बड़े ही आराम से आवेदन कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करना है –

स्टेप-1 : सबसे पहले आप अपने पास के किसी सरकारी बैंक की शाखा या पोस्ट ऑफिस में जाएं।

स्टेप-2 : वहां पहुंचकर आपको बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करना होगा। 

स्टेप-3 : फॉर्म लेने के बाद आपको उसमें सभी आवश्यक जानकारियां भरनी है।

स्टेप-4 : आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद आपको उसके साथ सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स लगाना है।

स्टेप-5 : अब आप बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एप्लीकेशन फॉर्म को सम्बंधित बैंक अधिकारी के पास जमा कर दें।

इस तरह आपका बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लिए आवेदन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा। 


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर ठगी (Cheating in the Name of beti Bachao beti Padhao Scheme) –

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली ऐसी स्कीम है, जिसका लाभ आपकी बेटी को 21 साल की उम्र में मिलता है। इससे पहले आपको किसी भी तरह का नगद भुगतान नहीं किया जाता। लेकिन आजकल कुछ लोग अपने फायदे के लिए इस योजना के नाम पर ठगी कर रहे हैं। वो आपको लालच देकर आपसे मोटी रकम ऐंठना चाहते हैं। इसलिए यदि आपको ऐसा कोई भी व्यक्ति या वेबसाइट दिखे तो आप उसपर बिल्कुल भी भरोसा न करें।

!! धन्यवाद !!

👉 यदि आपको यह लिखा हुआ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (PM / Pradhanmantri beti Bachao beti Padhao Yojana in Hindi) पसंद आया हो, तो इस लेख को आप अपने दोस्तों के साथ साझा करके उनकी मदद कर सकते हैं |

👉 आप नीचे दिये गए छुट्टी पर निबंध पढ़ सकते है और आप अपना निबंध साझा कर सकते हैं |

छुट्टी पर निबंध
लॉकडाउन में मैंने क्या किया पर निबंधछुट्टी का दिन पर निबंध
गर्मी की छुट्टी पर निबंधछुट्टी पर निबंध
ग्रीष्म शिविर पर निबंधगर्मी की छुट्टी के लिए मेरी योजनाएँ पर निबंध
@ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (PM / Pradhanmantri beti Bachao beti Padhao Yojana in Hindi) पृष्ठ


विनम्र अनुरोध: 

उम्मीद है कि आपको हमारा आज का यह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (beti Bachao beti Padhao Scheme / PM / Pradhanmantri beti Bachao beti Padhao Yojana in Hindi) का आर्टिकल पसंद आया होगा, और आप इसे पढ़कर लाभान्वित हुए होंगे। आप से निवेदन है कि इस लेख “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (PM / Pradhanmantri beti Bachao beti Padhao Yojana in Hindi / beti Bachao beti Padhao Scheme)” में आपको कोई भी त्रुटि दिखाई दे तो हमें ईमेल जरूर करे। हमें बेहद प्रसन्नता होगी तथा हम आपके सकारात्मक कदम की सराहना करेंगे। हम आपके लिये भविष्य में इसी प्रकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की भाँति अन्य विषयों पर भी उच्च गुणवत्ता के सरल और सुपाठ्य लेख प्रस्तुत करते रहेंगे।

यदि आपके मन में इस लेख (PM / Pradhanmantri beti Bachao beti Padhao Yojana in Hindi / beti Bachao beti Padhao Scheme) को लेकर कोई सुझाव है या आप चाहते हैं कि इसमें कुछ और जोड़ा जाना चाहिए, तो इसके लिए आप नीचे Comment सेक्शन में आप अपने सुझाव लिख सकते हैं आपकी इन्हीं सुझाव / विचारों से हमें कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मौका मिलेगा |


🔗 यदि आपको यह लेख बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (PM / Pradhanmantri beti Bachao beti Padhao Yojana in Hindi / beti Bachao beti Padhao Scheme) अच्छा लगा हो इससे आपको कुछ सीखने को मिला हो तो आप अपनी प्रसन्नता और उत्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को निचे दिए गए Social Networks लिंक का उपयोग करते हुए शेयर (Facebook, Twitter, Instagram, LinkedIn, Whatsapp, Telegram इत्यादि) कर सकते है | भविष्य में इसी प्रकार आपको अच्छी गुणवत्ता के, सरल और सुपाठ्य हिंदी निबंध प्रदान करते रहेंगे।

Leave a Comment