Short Essay on Lion in Hindi – शेर पर निबंध (400 Words) कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध

Loading

👀 Short Essay on Lion in Hindi – शेर पर निबंध (400 Words) कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध” पर लिखा हुआ यह निबंध (Short Essay on Lion in Hindi) आप को अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए निबंध लिखने में सहायता कर सकता है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कही विषयों पर हिंदी में निबंध मिलेंगे (👉 निबंध सूचकांक), जिन्हे आप पढ़ सकते है, तथा आप उन सब विषयों पर अपना निबंध लिख कर साझा कर सकते हैं

Short Essay on Lion in Hindi - शेर पर निबंध (400 Words) कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध
Short Essay on Lion in Hindi – शेर पर निबंध (400 Words) कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध

Short Essay on Lion in Hindi
शेर पर निबंध (400 Words) कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध
Sher par Nibandh

🎃 Short Essay on Lion in Hindi – शेर पर निबंध (400 Words) कक्षा 1 से 4 के  विद्यार्थियों के लिए और अन्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लिखा गया है।

शेर का परिचय –

शेर जंगल में रहने वाला एक माँसाहारी जानवर है। शेर अन्य जानवरों की तुलना में काफी अधिक शक्तिशाली होता है। अतः शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। यह बिल्ली के परिवार से संबंध रखता है। भारत के गुजरात राज्य में स्थित गिर जंगल में शेरों की संख्या सर्वाधिक है।

शेर का स्वरूप –

शेर का शरीर एक बड़ी बिल्ली के समान होता है। शेर के चार पैर और एक पूँछ होती है। उसकी गर्दन पर काफी सारे बाल होते हैं जिन्हें अयाल कहा जाता है। ये बाल अचानक हुए हमलों से शेर की रक्षा करते हैं। 

एक स्वस्थ वयस्क नर शेर का भार लगभग 160 से 200 किलोग्राम के मध्य होता है। मादा शेर अर्थात शेरनी का भार सामान्यतः 100 से 130 किलोग्राम के मध्य होता है।

शेर की विशेषताएं –

शेर तेज़ आवाज़ के साथ गर्जना करते हैं जिसे हम दहाड़ना कहते हैं। शेर की दहाड़ को दूर-दूर तक सुना जा सकता है। शेर को एक सामाजिक प्राणी कहा जाता है क्योंकि यह समूह में रहना पसंद करता है।

शेर प्रायः दिन के 18 से 20 घंटे सोकर बिता देते हैं।

शेर के बारे में मज़ेदार बात ये है कि ये बिना पानी पिये तो कुछ दिन रह सकते हैं परंतु भोजन के बिना एक दिन भी बड़ी मुश्किल से रह पाते हैं।

शेर का भोजन –

बड़ा शरीर होने के कारण शेर को ऊर्जा के लिये अधिक भोजन की आवश्यकता होती है। ये भोजन इसे बड़े जानवरों का शिकार करके प्राप्त होता है। शेर प्रायः हिरण, बारहसिंगा, जिराफ, भैंस और हाथी जैसे बड़े जानवरों का शिकार करते हैं। शेर अपना शिकार आम तौर पर रात्रि में करते हैं। शेर कुछ दिन बिना पानी पिये भी रह सकते हैं।

निष्कर्ष –

हमारे समाज में वीर मनुष्य को शेर की संज्ञा दी जाती है।

यद्यपि शेर के खूँखार स्वभाव के कारण मनुष्य और अन्य जीव शेर से काफी डरते हैं, फिर भी कई बार देखा जाता है कि मनुष्य जंगल से शेरों को सर्कस और चिड़ियाघर में लाकर उन्हें काफी कष्ट पहुँचाते हैं। हमें ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने पर शेर रुष्ट होकर मनुष्य को अपना शत्रु भी मान सकते हैं।

👉 आप नीचे दिये गए छुट्टी पर निबंध पढ़ सकते है और आप अपना निबंध साझा कर सकते हैं |

छुट्टी पर निबंध
लॉकडाउन में मैंने क्या किया पर निबंधछुट्टी का दिन पर निबंध
गर्मी की छुट्टी पर निबंधछुट्टी पर निबंध
ग्रीष्म शिविर पर निबंधगर्मी की छुट्टी के लिए मेरी योजनाएँ पर निबंध
Short Essay on Lion in Hindi – शेर पर निबंध (400 Words) कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध


विनम्र अनुरोध: 

आशा है आप इसे पढ़कर लाभान्वित हुए होंगे। आप से निवेदन है कि इस निबंध “Short Essay on Lion in Hindi – शेर पर निबंध (400 Words) कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध में आपको कोई भी त्रुटि दिखाई दे तो हमें ईमेल जरूर करे। हमें बेहद प्रसन्नता होगी तथा हम आपके सकारात्मक कदम की सराहना करेंगे। हम आपके लिये भविष्य में इसी प्रकार “Short Essay on Lion in Hindi – शेर पर निबंध (400 Words) कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध” की भाँति अन्य विषयों पर भी उच्च गुणवत्ता के सरल और सुपाठ्य निबंध प्रस्तुत करते रहेंगे।

यदि आपके मन में इस निबंध Short Essay on Lion in Hindi – शेर पर निबंध (400 Words) कक्षा 1 से 4 के लिए निबंधको लेकर कोई सुझाव है या आप चाहते हैं कि इसमें कुछ और जोड़ा जाना चाहिए, तो इसके लिए आप नीचे Comment सेक्शन में आप अपने सुझाव लिख सकते हैं आपकी इन्हीं सुझाव / विचारों से हमें कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मौका मिलेगा |


🔗 यदि आपको यह लेख “Short Essay on Lion in Hindi – शेर पर निबंध (400 Words) कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध अच्छा लगा हो इससे आपको कुछ सीखने को मिला हो तो आप अपनी प्रसन्नता और उत्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को निचे दिए गए Social Networks लिंक का उपयोग करते हुए शेयर (Facebook, Twitter, Instagram, LinkedIn, Whatsapp, Telegram इत्यादि) कर सकते है | भविष्य में इसी प्रकार आपको अच्छी गुणवत्ता के, सरल और सुपाठ्य हिंदी निबंध प्रदान करते रहेंगे।

Leave a Comment