दिवाली पर 10 लाइन निबंध (10 Lines on Diwali in Hindi)

Loading

👀 इस पेज पर नीचे लिखा हुआ दिवाली पर 10 लाइन निबंध (10 Lines on Diwali in Hindi) आप को अपने स्कूल प्रोजेक्ट के लिए निबंध लिखने में सहायता कर सकता है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कई 10 वाक्य विषयों पर हिंदी में निबंध मिलेंगे (👉 100 शब्दों तक का हिंदी निबंध), जिन्हे आप पढ़ सकते है, तथा आप उन सब विषयों पर अपना निबंध लिख कर साझा कर सकते हैं


दिवाली पर 10 लाइन निबंध
10 Lines on Diwali in Hindi


🪔 दिवाली पर 10 लाइन निबंध (10 Lines on Diwali in Hindi) पर यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5 के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

Diwali par 10 Vakya – Set 1

  1. दिवाली हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है।
  2. यह कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।
  3. यह दीपों का एक त्योहार है।
  4. दिवाली आने से पहले सभी अपने घरों को साफ कर लेते है।
  5. दिवाली के त्योहार के दिन से ही शरद ऋतु का प्रारंभ हो जाता है।
  6. यह पर्व भगवान श्रीराम के चौदह वर्ष पश्चात वनवास से अयोध्या आने की खुशी में मनाया जाता है।
  7. इस पर्व को बुराई पर सच्चाई के जीत के रूप में भी देखा जाता है।
  8. इस दिन भगवान शिव के पुत्र श्रीगणेश तथा भगवान विष्णु की पत्नी माता लक्ष्मी की पूजा होती है।
  9. इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश को लड्डू का प्रसाद चढ़ाया जाता है।
  10. भगवान श्रीगणेश को लड्डू बहुत प्रिय होता है इसी लिए उन्हें लड्डू का प्रसाद चढ़ाया जाता है।
  11. माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है इसी लिए सभी माता से धन की कामना करते है।
  12. किंतु भगवान श्रीगणेश को बुद्धि और धैर्य का देवता माना जाता है इसी लिए सभी उनसे इसी आशीर्वाद की प्रार्थना करते है।
  13. इस दिन सभी अपने घरों में अच्छे – अच्छे पकवान बनाते है।
  14. यह एक हर्ष और उल्लास का त्योहार है, जहां बच्चे, बूढ़े सभी प्रेम के साथ अपने मतभेदों को भुलाकर इस त्योहार को मानते है।
  15. इस दिन घर के बड़े लोग बच्चों को पैसे और कपड़े देते है।
  16. इस दिन बच्चे पटाखे जलाते है, और सभी आपस में  मिठाइयां बांटते हैं।
  17. सभी अपने घरों को मिट्टी के दीप व  अन्य चमकीली वस्तुओं से सजाते है।

👉 हम आशा करते है की आप सभी को Diwali in hindi पर छोटा सा लेख / निबंध (दिवाली पर 10 लाइन निबंध) पसंद आया होगा। आप इस लेख को अपने स्कूल में (10 Lines on Diwali in Hindi) के रूप में भी प्रयोग कर सकते है।

Diwali par 10 Vakya – Set 2

  1. दिवाली हिंदू धर्म का पावन पर्व हैं।
  2. दिवाली हर साल बड़ी धूम धाम से मनाई जाती हैं।
  3. इस दिन भगवान श्री राम माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लोटे थे।
  4. उनके आने की खुशी में लोगो ने घी के दीए जलाए और उनका नाच गाने से स्वागत किया।
  5. दिवाली उत्सव से पहले सब अपने घरों की सफाई करते हैं।
  6. इस दिन मिठाईयां और पकवान बनते हैं।
  7. सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं और बच्चे पठाखे जलाते हैं।
  8. दिवाली के दिन ही मां लक्ष्मी की पूजा की जाती हैं।
  9. इस दिन सभी अपने घरों को सुंदर तरह सजाते हैं, रंगोली बनाते हैं और घी के दीए जलाते हैं।
  10. यह पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक हैं।

विनम्र अनुरोध:

तो इस प्रकार “दिवाली पर 10 लाइन निबंध (10 Lines on Diwali in Hindi)” पूरा होता है। हमने पूरी कोशिश की है कि इस निबंध में कोई गलती न हो। लेकिन फिर भी यदि आपको किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे तो आप बेझिझक हमें ईमेल कर सकते हैं। भविष्य में हम इसी प्रकार आपको उच्च गुणवत्ता के, सुपाठ्य और सरल हिंदी निबंध प्रदान करते रहेंगे।

Leave a Comment