Essay on Cat in Hindi for Class 1, 2, 3 and 4 | बिल्ली पर निबंध – कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध 

Loading

👀 Essay on Cat in Hindi for Class 1, 2, 3 and 4 | बिल्ली पर निबंध – कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध” पर लिखा हुआ यह निबंध आप को अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए निबंध लिखने में सहायता कर सकता है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कही विषयों पर हिंदी में निबंध मिलेंगे (👉 निबंध सूचकांक), जिन्हे आप पढ़ सकते है, तथा आप उन सब विषयों पर अपना निबंध लिख कर साझा कर सकते हैं

बिल्ली पर निबंध
Essay on Cat in Hindi 

🎃 Essay on Cat in Hindi for Class 1, 2, 3 and 4 | बिल्ली पर निबंध कक्षा 1 से 4 के  विद्यार्थियों के लिए और अन्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लिखा गया है।

Essay on Cat in Hindi for Class 1, 2, 3 and 4 | बिल्ली पर निबंध – कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध
Essay on Cat in Hindi for Class 1, 2, 3 and 4 | बिल्ली पर निबंध – कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध

परिचय – 

हम सभी ने बिल्ली को कभी न कभी हमारे घरों के आस-पास आते-जाते देखा है। कभी किसी रसोईघर से दूध पीकर भागते हुए, तो कभी किसी चूहे के पीछे दौड़ते हुए। बिल्ली एक प्रिय और देखने में सुंदर लगने वाली चौपाया जानवर है। इसके सुंदर होने के कारण बिल्ली को कई लोग अपने घरों में पालते हैं। 

बिल्ली का स्वरूप –

बिल्ली शेर, चीता, बाघ, तेंदुआ इत्यादि जानवरों के समूह की सदस्य है और इसका आकार अपने समूह में आने वाले सभी सदस्यों से छोटा होता है। इसी कारण इसे शेर की मौसी भी कहा जाता है।

बिल्लियाँ भिन्न-भिन्न रंगों में पायी जाती हैं। इसकी दो गोल-गोल आँखें होती हैं जो बहुत ही आकर्षक और चमकदार होती हैं। बिल्ली के पंजे बहुत ही पैने होते हैं जो बिल्ली के शिकार या शत्रु के लिए घातक सिद्ध होते हैं।

बिल्ली की विशेषताएं –

◆ बिल्लियाँ अपने कदमों पर अविश्वसनीय नियंत्रण रखती हैं। यदि बिल्ली को कई सारी वस्तुओं के बीच में से निकल कर जाना हो, तो वह किसी चीज़ को छुए बिना रास्ता पार कर सकती है।

◆ बिल्ली की चाल अपनी ओर आकर्षित करने वाली होती है। बिल्ली की चाल को देखकर ही सौंदर्य प्रतियोगिताओं में कैट-वॉक प्रचलन में आया।

◆ बिल्ली की आँखें रात के अंधेरे में भी चमकती हैं।

◆ बिल्लियाँ जितनी सुंदर होती हैं उतनी ही चालाक भी होती हैं। 

◆ बिल्लियों की याददाश्त बहुत ही तेज़ होती है। वह घटनाओं और चीजों को लंबे समय तक याद रख सकती हैं।

◆ बिल्ली एक शिकारी जानवर है जो चूहों का शिकार बहुत तेज़ी से करती हैं।

◆ बिल्ली खुद को स्वच्छ रखना पसंद करती हैं। अतः इन्हें मनुष्यों द्वारा देखरेख की कम आवश्यकता होती है।

◆ बिल्लियाँ कुत्तों की तरह ही मनुष्य के साथ खेलने में भी सक्षम होती हैं।

◆ बिल्ली एक अत्यंत आलसी जीव है, इसीलिए इसे सोना बहुत पसंद है।

◆ इन गुणों के कारण ही बिल्ली के ऊपर कई मुहावरे और कहावतें भी बनाई गयी हैं। 

बिल्लियों का भोजन – 

बिल्लियाँ भोजन में माँस खाना बहुत पसंद करती हैं। इनको चूहे पकड़ना और फिर उनका सेवन करना बहुत अच्छा लगता है। ये दूध भी बड़े ही चाव से पीती हैं।

सामाजिक अवधारणाएँ –

बिल्ली को अभी भी समाज में कुत्ते के बराबर स्थान नहीं दिया गया है। इसका कारण यह है कि लोग बिल्ली को एक चालाक जानवर समझते हैं।

कई धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बिल्ली का घर में होना अशुभ माना जाता है। इसीलिए एक बहुत बड़ा वर्ग बिल्ली को पालतू जानवर के रूप में पसंद नहीं करता। एक सामाजिक भ्रांति बिल्ली के रास्ता काटने को लेकर भी है। कई लोगों का मानना है कि काली बिल्ली के रास्ता काटने से उनका कार्य बिगड़ जाएगा।

निष्कर्ष –

अतः हम निष्कर्षतः कह सकते हैं कि बिल्ली अत्यंत आकर्षक और तीव्र बुद्धि वाली पशु है लेकिन कई लोग इसे अशुभ मानते हैं।

अतः बिल्ली के संबंध में फैली भ्रांतियों का हमें खण्डन करना चाहिए और बिल्लियों के साथ सौम्य व्यवहार करना चाहिये।

👉 आप नीचे दिये गए छुट्टी पर निबंध पढ़ सकते है और आप अपना निबंध साझा कर सकते हैं |

छुट्टी पर निबंध
लॉकडाउन में मैंने क्या किया पर निबंधछुट्टी का दिन पर निबंध
गर्मी की छुट्टी पर निबंधछुट्टी पर निबंध
ग्रीष्म शिविर पर निबंधगर्मी की छुट्टी के लिए मेरी योजनाएँ पर निबंध
Essay on Cat in Hindi for Class 1, 2, 3 and 4 | बिल्ली पर निबंध – कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध


विनम्र अनुरोध: 

आशा है आप इसे पढ़कर लाभान्वित हुए होंगे। आप से निवेदन है कि इस निबंध “Essay on Cat in Hindi for Class 1, 2, 3 and 4 | बिल्ली पर निबंध – कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध में आपको कोई भी त्रुटि दिखाई दे तो हमें ईमेल जरूर करे। हमें बेहद प्रसन्नता होगी तथा हम आपके सकारात्मक कदम की सराहना करेंगे। हम आपके लिये भविष्य में इसी प्रकार “Essay on Cat in Hindi for Class 1, 2, 3 and 4 | बिल्ली पर निबंध – कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध” की भाँति अन्य विषयों पर भी उच्च गुणवत्ता के सरल और सुपाठ्य निबंध प्रस्तुत करते रहेंगे।

यदि आपके मन में इस निबंध Essay on Cat in Hindi for Class 1, 2, 3 and 4 | बिल्ली पर निबंध – कक्षा 1 से 4 के लिए निबंधको लेकर कोई सुझाव है या आप चाहते हैं कि इसमें कुछ और जोड़ा जाना चाहिए, तो इसके लिए आप नीचे Comment सेक्शन में आप अपने सुझाव लिख सकते हैं आपकी इन्हीं सुझाव / विचारों से हमें कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मौका मिलेगा |


🔗 यदि आपको यह लेख “Essay on Cat in Hindi for Class 1, 2, 3 and 4 | बिल्ली पर निबंध – कक्षा 1 से 4 के लिए निबंध” अच्छा लगा हो इससे आपको कुछ सीखने को मिला हो तो आप अपनी प्रसन्नता और उत्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को निचे दिए गए Social Networks लिंक का उपयोग करते हुए शेयर (Facebook, Twitter, Instagram, LinkedIn, Whatsapp, Telegram इत्यादि) कर सकते है | भविष्य में इसी प्रकार आपको अच्छी गुणवत्ता के, सरल और सुपाठ्य हिंदी निबंध प्रदान करते रहेंगे।

Leave a Comment