गणतंत्र दिवस पर निबंध हिंदी में – Republic Day Essay in Hindi 2023

Loading

👀 “गणतंत्र दिवस पर निबंध हिंदी में पर लिखा हुआ यह निबंध (Hindi Essay on Republic Day / Essay on Republic Day in Hindi) आप को अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए निबंध लिखने में सहायता कर सकता है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कही विषयों पर हिंदी में निबंध मिलेंगे (👉 निबंध सूचकांक), जिन्हे आप पढ़ सकते है, तथा आप उन सब विषयों पर अपना निबंध लिख कर साझा कर सकते हैं


Essay on Republic Day in Hindi
गणतंत्र दिवस पर निबंध


🇮🇳 गणतंत्र दिवस पर निबंध हिंदी में (Essay on Republic Day in Hindi) पर यह निबंध class 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए और अन्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लिखा गया है।

स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा कड़े संघर्ष के बाद जब हमारा भारत देश अंग्रेज़ों से आज़ाद हुआ तो हमें अपने संविधान की जरूरत पड़ी। इसलिए 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता मिलने के बाद 26 जनवरी, 1950 को भारत का अपना संविधान लागू किया गया। इसलिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह राष्ट्रीय पर्व लोगों को यह याद दिलाने के लिए मनाया जाता है कि कैसे हमारे भारत के स्वंत्रता सेनानियों ने देश को आज़ाद करने के लिए संघर्ष किया।

यहां तक कि अपनी जान की कुर्बानी तक दे दी। उसके बाद अपने देश का एक अलग संविधान बनाया। गणतंत्र दिवस हर साल स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थानों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। जहां गणतंत्र दिवस पर निबंध, भाषण, कविताएं, राष्ट्रीय गीत आदि कार्यक्रम आयोजित कराए जाते हैं।

इसलिए आज इस पोस्ट में हम आपके लिए गणतंत्र दिवस पर निबंध हिंदी में (Hindi Essay on Republic Day / Essay on Republic Day in Hindi) लेकर आए हैं, जिसे आप गणतंत्र दिवस के अवसर पर सबके सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। इसलिए आप गणतंत्र दिवस पर निबंध के इस आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें।


गणतंत्र दिवस पर निबंध (Essay on Republic Day in Hindi) प्रारूप १

प्रस्तावना –

स्वतंत्रता से पहले भारत पर अंग्रेज़ों का राज था। उन्हीं का संविधान और उन्हीं की हुकूमत थी। भारत के सभी नागरिक अंग्रेजों की गुलामी करते थे, लेकिन गांधी जी व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने मिलकर भारत को अंग्रेजों से आज़ाद कराया। जिसके बाद अंग्रेज़ हमारा देश छोड़कर चले गए। उसके बाद भारत देश को अपने खुद के एक संविधान की आवश्यकता थी। इसलिए आज़ादी के बाद 26 जनवरी, 1950 ई. को भारत में खुद के संविधान की नींव रखी गई। भारत को अपना संविधान बनाने में दो साल, 11 महीने और 18 दिन लगे।

गणतंत्र दिवस का महत्व (Importance of Republic Day in Hindi) –

गणतंत्र दिवस हमारे लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन हमारे राष्ट्र का संविधान लागू हुआ था। इस दिन अंग्रेजों के कानून को पूरी तरह से हटाकर भारत में अपना संविधान रखा गया था। जब संसद से हमारे देश का संविधान लागू हुआ तो हमारा भारत देश एक लोकतान्त्रिक गणराज्य बन गया। और तब से लेकर आज तक पूरे देश में पूरे जोश के साथ इस दिन की खुशियां मनाई जाती है। और 26 जनवरी को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस का इतिहास (History of Independence Day of India) –

हमारा भारत देश जब अंग्रेज़ों से आजाद हुआ तो उसके बाद 9 दिसम्बर 1947 को संविधान सभा बनाने की शुरुआत की गई। यही वह दिन था जब भारतीय कांग्रेस सरकार ने भारत में पूर्ण स्वराज भी घोषित कर दिया था। भारत के संविधान को बनाने के लिए 22 समितियों का चुनाव हुआ था। संविधान सभा ने संविधान निर्माण के लिए 114 दिन की बैठक की थी। उस बैठक में 308 सदस्यों ने भाग लिया था। इस बैठक में भाग लेने वालों में मुख्य सदस्य डॉ भीमराव अंबेडकर, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद, पंडित जवहरलाल नेहरू, डॉ राजेंद्र प्रसाद,  सरदार वल्लभ भाई पटेल आदि थे।

इस संविधान में आम जनता और प्रेस की भी उपस्थिति थी। जिसके बाद हमारे देश के संविधान को बनने में दो साल, 11 महीने और 18 दिन लगे। और यह संविधान पूरे राष्ट्र में 26 जनवरी 1950 को लागू कर दिया गया था। इसलिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में पूरा देश मनाता है।

गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम (Republic Day Program in Hindi) –

गणतंत्र दिवस पर हर साल स्कूल, कॉलेज व सरकारी संस्थानों में झंडा फहराया जाता है। मिठाइयां बांटी जाती है। राष्ट्रीय गान व राष्ट्रीय गीत गाए जाते हैं। स्वंत्रता सेनानियों के संघर्ष के बारे में भाषण के रूप में सबको बताया जाता है। उनके अद्भुत कार्यों को कविताओं तथा गीत के रूप में सबके सामने प्रस्तुत किया जाता है। इसके अलावा कई सारी प्रतियगिताएं जैसे – निबंध, तर्क-वितर्क, पोस्टर, चित्रकला आदि का भी आयोजन किया जाता है। इसके अलावा लोग सड़कों पर जुलूस निकालते हैं और नारे लगाते। सड़कों व अन्य जगहों पर नेताओं द्वारा भाषण दिए जाते हैं। 

गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय त्यौहार है, जिसे पूरे देश के लोग मनाते हैं। हिंदू हो या मुस्लिम, सिख हो या ईसाई या फिर किसी भी जाति का व्यक्ति हो, यह दिन सबके लिए खुशियों का दिन होता है। गणतंत्र दिवस पर पूरे देश में झंडे फहराए जाते हैं। इस दिन पूरे भारत में छुट्टी रहती है। गणतंत्र दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करने का एक उद्देश्य भारत के नागरिकों के दिल में देश के प्रति प्रेम व देशभक्ति पैदा करना भी है।

गणतंत्र दिवस पर चली आ रही परंपरा (Republic Day Tradition) –

गणतंत्र दिवस पर हर साल दिल्ली के इंडिया गेट पर हमारे भारत के प्रधानमंत्री शहीद ज्योति का अभिनंदन करते हैं। साथ ही उन शहीदों को श्रद्धा सुमन भी अर्पित करते हैं। इस दिन विशेष तौर पर दिल्ली के विजय चौक से लाल किले तक परेड कराई जाती है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनती है। इस परेड में देश-विदेश के गणमान्य जनों को आमंत्रित किया जाता है। इसके अतिरिक्त इस दिल्ली परेड में तीनों सेना (जल, थल, नभ) के प्रमुख राष्ट्रपति को सलाम दी जाती है। वहीं सेना द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हथियारों, शक्तिशाली टैंकों आदि का प्रदर्शन भी किया जाता है।

साथ ही परेड के माध्यम से सैनिकों की शक्ति व पराक्रम के बारे में भी लोगों को बताया जाता है। जिससे कि अन्य लोगों में भी देश के प्रति प्रेम और देशभक्ति जागृत हो, और वो भी देश के लिए अपने कर्तव्य निभाएं।

उपसंहार (Conclusion) –

गणतंत्र दिवस पर उन सभी देश प्रेमियों को श्रद्धांजलि दी जाती है, जिन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिए अपनी जान का बलिदान कर दिया। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों आदि जगहों पर गीत गाकर, भाषण देकर, कविताएं पढ़कर जान की कुर्बानी देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाता है। यह दिन यानी गणतंत्र दिवस हर देशभक्त के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

👉 मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा आज का यह गणतंत्र दिवस पर निबंध पसंद आया होगा। यदि गणतंत्र दिवस पर निबंध हिंदी में (Hindi Essay on Republic Day / Essay on Republic Day in Hindi) की यह पोस्ट आपके लिए उपयुक्त रही हो तो कृपया उसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें |



गणतंत्र दिवस पर निबंध (Essay on Republic Day in Hindi) प्रारूप २

जनवरी 21, 2022 “Essay on Republic Day in Hindi” by Amit Kumar


प्रस्तावना

हमारे देश भारत का इतिहास अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है। आक्रांताओं ने इस देश को बेड़ियों में जकड़े रखने के कई उपाय किये किंतु यहाँ के क्रांतिकारियों के निरंतर विद्रोह के सामने उन्हें झुकना ही पड़ा। इसी के फलस्वरूप हमें 1947 की 15 अगस्त को स्वतंत्रता मिली। स्वतंत्रता प्राप्त के 2 वर्ष 11 माह और अठारह दिन पश्चात भारत का संविधान बनके  तैयार हुआ और लागू हुआ। यह दिन 26 जनवरी 1950 का था जिसे हम गणतंत्र दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाते हैं।

गणतंत्र दिवस का महत्व केवल संविधान के निर्माण दिवस से ही नहीं है, यह हमें हमारी स्वतंत्रता और देश के प्रति हमारा कर्तव्य भी बताता है। आइये इन निबंध में गणतंत्र दिवस की महत्ता और कुछ मुख्य पहलुओं के संबंध में जानते हैं।

गणतंत्र दिवस का महत्व 

हम जानते हैं कि इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। संविधान के निर्माण में कई शिक्षित राजनेताओं और नेतृत्वकर्ताओं ने अपना योगदान दिया था। इसे कुशल रूप से सम्पूर्ण करने के लिये एक समिति बनायी गयी। जिसके अध्यक्ष बाबा साहव भीमराव अंबेडकर थे। करीब तीन वर्षों की निरंतर लगन के उपरांत संविधान 365 अनुच्छेदों और 8 अनुसूचियों सहित सम्पूर्ण हुआ। हमारा संविधान विभिन्न राष्ट्रों के लिखित संविधान का मिलाजुला रूप है। 26 जनवरी 1950 को इसे सारे देश में लागू कर दिया गया। 

गणतंत्र दिवस हमें संविधान के नियमों के अनुसार देश के प्रति हमारा कर्तव्य निभाने का स्मरण कराता है। संविधान के सम्पूर्ण देश में लागू होने के बाद देश एक लोकतंत्र बन गया जिसका अर्थ है लोगों का तंत्र। जहाँ जनता के द्वारा सरकार और देश का तंत्र निर्धारित होता है वह है लोकतंत्र। वर्तमान वर्ष 2022  में हम 72 वाँ गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं। 

राष्ट्रीय स्तर पर गणतंत्र दिवस

देश में राष्ट्रीय स्तर  पर गणतंत्र दिवस के आयोजनों की शोभा दर्शनीय होती है। कई दिनों से इसके लिये अभ्यास और अन्य तैयारियाँ शुरु हो जाती है। देश की तीनों सेनाओं के अध्यक्षों की निगरानी में सैनिक अपनी परेड और युद्ध कौशलों का प्रदर्शन करते हैं। प्रधानमंत्री के साथ-साथ देश के राष्ट्रपति भी इन कार्यक्रमों में सम्मिलित होते हैं तथा देश के लोगों के लिये औपचारिक रूप से अपने भाषण देते हैं।

सुरक्षित परिस्थितियों में कुछ राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्षों को भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आमंत्रित किया जाता है। वर्तमान में कोरोना के विपरीत हालातों के बीच ऐसा करना शायद मुमकिन न होगा। लेकिन फिर भी अपने घरों पर रहते हुए भी हमें राष्ट्र के सम्मान में राष्ट्रगान का गायन और देशभावना के प्रति जागरुक रहना चाहिए। 

विभिन्न स्थलों पर गणतंत्र दिवस का आयोजन

गणतंत्र दिवस पर देश भर में अलग-अलग स्थानों और राजकीय विभागों में कार्यक्रमों का आयोजन होता है। विद्यालयों और कॉलेजों में भी छात्र तथा शिक्षक उपस्थित होकर ध्वजारोहण करते हैं और राष्ट्रगान गाते हैं। राष्ट्रगान का गायन प्रात: 10 बजे से प्रारंभ होता है और 53 सेकंड की समय-सीमा में समाप्त होता है। इसके बाद देशभक्ति के गीतों पर विविध प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम जैसे नृत्य, गायन आदि का प्रदर्शन होता है। जगह-जगह बच्चों को मिठाइयाँ भी बाँटी जाती हैं।

उपसंहार

गणतंत्र दिवस का हमारे देश के त्यौहार के रूप में अत्यंत महत्व है। यह हमें हमारे संवैधानिक नियमों का स्मरण कराता है। गणतंत्र दिवस का दिन हममें देशभक्ति और देश के लिये त्याग की भावना भर देता है। यह उन क्रांतिकारियों की शहादतों का भी स्मरण कराता है जो देश की स्वतंत्रता के लिये बगैर अपनी जान की परवाह किये दुश्मनों के खिलाफ अपनी आखिरी साँस तक लड़ते रहे। आशा है हम सभी शनै-शनै गणतंत्र दिवस का असली महत्व समझेंगे और उसका पालन कर देश के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करेगें। 

👉 यदि आपको यह लिखा हुआ गणतंत्र दिवस पर निबंध हिंदी में (Hindi Essay on Republic Day / Essay on Republic Day in Hindi) प्रारूप २ पसंद आया हो, तो इस निबंध को आप अपने दोस्तों के साथ साझा करके उनकी मदद कर सकते हैं |

👉 आप नीचे दिये गए छुट्टी पर निबंध पढ़ सकते है और आप अपना निबंध साझा कर सकते हैं |

छुट्टी पर निबंध
लॉकडाउन में मैंने क्या किया पर निबंधछुट्टी का दिन पर निबंध
गर्मी की छुट्टी पर निबंधछुट्टी पर निबंध
ग्रीष्म शिविर पर निबंधगर्मी की छुट्टी के लिए मेरी योजनाएँ पर निबंध
@ गणतंत्र दिवस पर निबंध (Hindi Essay on Republic Day / Essay on Republic Day in Hindi) पृष्ठ


विनम्र अनुरोध है ध: 

आशा है आप इसे पढ़कर लाभान्वित हुए होंगे। आप से निवेदन है कि इस निबंध गणतंत्र दिवस पर निबंध हिंदी में (Hindi Essay on Republic Day / Essay on Republic Day in Hindi) में आपको कोई भी त्रुटि दिखाई दे तो हमें ईमेल जरूर करे। हमें बेहद प्रसन्नता होगी तथा हम आपके सकारात्मक कदम की सराहना करेंगे। हम आपके लिये भविष्य में इसी प्रकार होली पर निबंध (Essay on Holi in Hindi) की भाँति अन्य विषयों पर भी उच्च गुणवत्ता के सरल और सुपाठ्य निबंध प्रस्तुत करते रहेंगे।

यदि आपके मन में इस निबंध (Hindi Essay on Republic Day / Essay on Republic Day in Hindi) को लेकर कोई सुझाव है या आप चाहते हैं कि इसमें कुछ और जोड़ा जाना चाहिए, तो इसके लिए आप नीचे Comment सेक्शन में आप अपने सुझाव लिख सकते हैं आपकी इन्हीं सुझाव / विचारों से हमें कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मौका मिलेगा |


🔗 यदि आपको यह लेख गणतंत्र दिवस पर निबंध हिंदी में (Hindi Essay on Republic Day / Essay on Republic Day in Hindi) अच्छा लगा हो इससे आपको कुछ सीखने को मिला हो तो आप अपनी प्रसन्नता और उत्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को निचे दिए गए Social Networks लिंक का उपयोग करते हुए शेयर (Facebook, Twitter, Instagram, LinkedIn, Whatsapp, Telegram इत्यादि) कर सकते है | भविष्य में इसी प्रकार आपको अच्छी गुणवत्ता के, सरल और सुपाठ्य हिंदी निबंध प्रदान करते रहेंगे।

Leave a Comment