नारी सुरक्षा पर निबंध

Loading

👀 नारी सुरक्षा पर निबंध  पर लिखा हुआ यह निबंध (Nari Suraksha par Nibandh Hindi Essay) आप को अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए निबंध लिखने में सहायता कर सकता है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कही विषयों पर हिंदी में निबंध मिलेंगे (👉 निबंध सूचकांक), जिन्हे आप पढ़ सकते है, तथा आप उन सब विषयों पर अपना निबंध लिख कर साझा कर सकते हैं


नारी सुरक्षा / महिला सुरक्षा पर निबंध
Nari Suraksha par Nibandh


प्रस्तावना

हम सभी जानते हैं कि हमारे भारत के रीति रिवाज बाकी देशों से बहुत अलग हैं। यहाँ पर महिलाओं के लिए कई प्रकार के रीति रिवाज अपनाए जाते हैं जो कि भारत को बाकी देशों से अलग बनाते हैं। इसी के साथ महिलाओं को प्राचीन काल से ही उच्च स्थान दिया जाता है। लेकिन ये भी सच है कि इन सबके बावजूद महिलाओं को बहुत उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है और अभी भी ऐसे हजारों मामले हैं जहाँ महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि नारी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।

नारी सुरक्षा

नारी का जीवन में कितना ज्यादा महत्व है ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। पूरा संसार ही नारी से चल रहा है। केवल वर्तमान में ही नहीं बल्कि प्राचीन समय से नारियों का समाज में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। चाहे घर हो या स्कूल, या कोई और स्थान हो, हर जगह नारी की अहमियत मालूम पड़ती है। इसीलिए नारियों की सुरक्षा भी उतनी ही ज्यादा जरूरी है जितना कि समाज में उनका योगदान। ये बात सबको मालूम होनी चाहिए कि नारियों से ही वंश चलता है और ये सबका कर्तव्य है कि महिला की किसी भी प्रकार की समस्या में उनका समर्थन करें और उनकी रक्षा करें।

नारी सुरक्षा की आवश्यकता

हमारा देश तो 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हो गया था लेकिन हम यह नहीं कह सकते कि महिलाएं भी पूरी तरह आज़ाद हैं। केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया में और भी ऐसे बहुत देश हैं जहाँ नारियों की स्थिति बहुत खराब है। भारत में नारी उत्पीड़न से सम्बंधित ज्यादातर मामले सामने आते हैं। कोई दहेज के लिए महिला को परेशान करता है तो कोई घरेलू हिंसा में उनकी जिंदगी खराब कर देता है। ऐसे में यह बहुत आवश्यक है कि नारियों की सुरक्षा की ओर ध्यान दिया जाए। लोगों को इसके प्रति जाग्रत होने की जरूरत है क्योंकि जब नारी पर अत्याचार होता है तो उसका असर पूरे वंश पर पड़ता है। इसीलिए सभी को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है कि महिलाओं को सम्मान मिले और उनपर किसी तरह का अत्याचार ना हो। 

नारी सुरक्षा से सम्बंधित कुछ सुझाव

● यह काफी जरूरी है कि हर महिला को आत्मरक्षा के लिए तकनीक सिखाई जाए ताकि वो किसी भी परिस्थिति में खुद की रक्षा कर सकें।

● स्कूलों में छोटे बच्चों को नारी शसक्तीकरण के बारे बताना चाहिए।

● महिला सुरक्षा के लिए और ज्यादा कठोर कानून लागू होने चाहिए।

● आम जनता को भी नारी की अहमियत समझकर उनका सम्मान करना चाहिए आदि। 

उपसंहार

नारी से ही जीवन है और जीवन से हम हैं, इसीलिए नारी का सम्मान और सुरक्षा नहीं की जाए तो हर व्यक्ति खुद अपने विनाश की ओर बढ़ता है। अतः हमारा कर्तव्य है कि चाहे अपने घर की महिला हो या दूसरे के घर की, उसकी उसी प्रकार सुरक्षा करनी चाहिए जिस प्रकार हम अपने जान की सुरक्षा करते हैं।

👉 यदि आपको “नारी सुरक्षा/ महिला सुरक्षा (Nari Suraksha par Nibandh) पर यह निबंध पसंद आया हो, तो इस निबंध को आप दोस्तों के साथ साझा करके उनकी मदद कर सकते हैं


👉 आप नीचे दिये गए सामाजिक मुद्दे और सामाजिक जागरूकता पर निबंध पढ़ सकते है तथा आप अपना निबंध साझा कर सकते हैं |

सामाजिक मुद्दे और सामाजिक जागरूकता पर निबंध
नयी शिक्षा नीति पर निबंधशिक्षित बेरोजगारी पर निबंध
जीना मुश्किल करती महँगाईपुरानी पीढ़ी और नयी पीढ़ी में अंतर
मानव अधिकार पर निबंधभारत में आतंकवाद की समस्या पर निबंध
भ्रष्टाचार पर निबंधजीवन में शिक्षा का महत्व पर निबंध

Leave a Comment