महाशिवरात्रि पर 10 लाइन निबंध (10 Lines on Maha Shivratri in Hindi)

Loading

👀 इस पेज पर नीचे लिखा हुआ महाशिवरात्रि पर 10 लाइन निबंध (10 Lines on Maha Shivratri in Hindi)  आप को अपने स्कूल प्रोजेक्ट के लिए निबंध लिखने में सहायता कर सकता है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कई 10 वाक्य विषयों पर हिंदी में निबंध मिलेंगे (👉 100 शब्दों तक का हिंदी निबंध), जिन्हे आप पढ़ सकते है, तथा आप उन सब विषयों पर अपना निबंध लिख कर साझा कर सकते हैं


महाशिवरात्रि पर 10 लाइन निबंध
10 Lines on Maha Shivratri in Hindi


🍃 महाशिवरात्रि पर 10 लाइन निबंध (10 Lines on Maha Shivratri in Hindi) पर यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5 के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

🔱 भारत की धरा अनेक तीज-त्यौहारों से भरी पड़ी है। उन्हीं में से महाशिवरात्रि एक अति पावन त्यौहार है। यह भगवान शिव से जुड़ा हुआ है। भगवान शिव को देवों का भी देव कहा जाता है। यही नहीं देवताओं के साथ, असुर, भूत, प्रेत और तमाम तरह के विकृत प्राणी उनकी आराधना करते हैं।

भगवान शिव के सहस्त्रों नाम हैं। वे अपनी कंठ में हलाहल विष को धारण करते हैं इसीलिये उन्हें नीलकंठ कहते हैं। अपने गले में सर्पराज वासुकि को किसी हार की भाँति धारण करते हैं इसीलिये उनका एक नाम नागेश्वर है। इन सबके अलावा माता पार्वती के पति होने के कारण उन्हें पार्वतीपत्ये, उमानाथ या गौरीनाथ भी कहा जाता है। महादेव शिव का बखान यहाँ मुश्किल ही नहीं असंभव है। तो आइये अब जानते हैं शिव जी व महाशिवरात्रि के बारे में कुछ बातें-

  1. माघ महीने में आने वाली सबसे अंधेरी रात को ही महाशिवरात्रि कहते हैं। 
  2. इसके अलावा वर्ष के प्रत्येक माह की चतुर्दशी को शिवरात्रि होती है।
  3. महाशिवरात्रि के अवसर सभी लोग भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं व उन्हें उनका सबसे प्रिय बिल्व पत्र या बेल पत्र भी अर्पित करते हैं।
  4. कई दिनों पहले से महाशिवरात्रि की तैयारियाँ शुरु हो जाती हैं। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से कांगड़ लेकर गंगा व यमुना नदियों के संगम पर जाते हैं और पूजा करते हैं।
  5. गंगा नदी का उद्गम भगवान शिव की जटाओं से हुआ था इसीलिये यहाँ स्नान कर लोग अपने को कृतार्थ करते हैं।
  6. महाशिवरात्रि का पर्व किसी भी जाति व पंथ से बद्ध नहीं हैं। क्योंकि भगवान शिव सभी स्वयं सभी प्रकार के बंधनों से मुक्त थे।
  7. भगवान शिव को आदि गुरु, आदियोगी, त्रिपुरान्तकारी, महादेव, शंकर आदि विभिन्न आकर्षक नामों से भी संबोधित किया जाता है।
  8. वे हर चीज के अप्रतिम उदाहरण हैं। चाहे वह प्रेम हो, या साहस या वैराग्य। हर वस्तु के संबद्ध होते हुए भी वे सबसे परे भी हैं।
  9. महाशिवरात्रि की रात्रि जागरण जागरण करना विशेष फलदायी माना जाता है। इस रात्रि जागने से शिव जी कृपा भी मिलती है।
  10. हिंदू परंपरा में त्रिदेवों में शिव जी सबसे सरल व करूणामयी देव हैं। किंतु वे इसके विपरीत भी बहुत वीभत्स व क्रोधी भी हैं।

👉 हम आशा करते है की आप सभी को महाशिवरात्रि पर छोटा सा लेख / निबंध महाशिवरात्रि पर 10 लाइन निबंध पसंद आया होगा। आप इस लेख को अपने स्कूल में (10 Lines on Maha Shivratri in Hindi) के रूप में भी प्रयोग कर सकते है।

विनम्र अनुरोध:

तो इस प्रकार “महाशिवरात्रि पर 10 लाइन निबंध (10 Lines on Maha Shivratri in Hindi) “ पूरा होता है। हमने पूरी कोशिश की है कि इस निबंध में कोई गलती न हो। लेकिन फिर भी यदि आपको किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे तो आप बेझिझक हमें ईमेल कर सकते हैं। भविष्य में हम इसी प्रकार आपको उच्च गुणवत्ता के, सुपाठ्य और सरल हिंदी निबंध प्रदान करते रहेंगे।


🔗 यदि आपको यह “महाशिवरात्रि पर 10 लाइन निबंध (10 Lines on Maha Shivratri in Hindi) “ अच्छा लगा हो इससे आपको कुछ सीखने को मिला हो तो आप अपनी प्रसन्नता और उत्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को निचे दिए गए Social Networks लिंक का उपयोग करते हुए शेयर (Facebook, Twitter, Instagram, LinkedIn, Whatsapp, Telegram इत्यादि) कर सकते है |

-|| धन्यवाद ||-

Leave a Comment