Essay on Aajadi Ka Amrit Mahotsav in Hindi (आजादी का अमृत महोत्सव पर निबंध)

Loading

👀 “आजादी का अमृत महोत्सव पर निबंध” पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay on Aajadi Ka Amrit Mahotsav in Hindi) आप को अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए निबंध लिखने में सहायता कर सकता है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कही विषयों पर हिंदी में निबंध मिलेंगे (👉 निबंध सूचकांक), जिन्हे आप पढ़ सकते है, तथा आप उन सब विषयों पर अपना निबंध लिख कर साझा कर सकते हैं

आजादी का अमृत महोत्सव पर निबंध
Essay on Aajadi Ka Amrit Mahotsav in Hindi

🌈 Essay on Aajadi Ka Amrit Mahotsav in Hindi (आजादी का अमृत महोत्सव पर निबंध) पर यह निबंध class 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए और अन्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लिखा गया है।

प्रस्तावना (Introduction)

हमारे देश भारत को स्वतंत्र हुए 75 वर्ष बीत चुके हैं तथा इस वर्ष 2022 में हम अपनी आजादी के 75 वर्षों का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। किसी भी देश की प्रगति व समृद्धि के लिए स्वतंत्र होना एक मौलिक आवश्यकता होती है। जब 1947 में हम लोगों ने निरंतर संघर्ष और अपने सामूहिक प्रयासों से आजादी पाई तब हमारे देश की स्थिति आर्थिक व सामाजिक दृष्टि से कमजोर थी परंतु धीरे धीरे सभी भारत वासियों के योगदान से हमने कई लक्ष्य हासिल किए। आइए अब जानते हैं स्वतंत्रता दिवस और आजादी की अमृत महोत्सव इस संबंध में विस्तार पूर्वक कुछ बातें-

आजादी का अमृत महोत्सव (Aajadi ka Amrit Mahotsav)

पिछले 8 वर्षों में जिस प्रकार भारत में वैश्विक स्तर पर अपनी योग्यता और क्षमता को साबित किया है उसे देख कर कोई संशय नहीं कि हम अपने अमृत काल यानी आजादी के 100 वर्षों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं तथा इसका आरंभ भी हो चुका है।

वर्ष 2022-2023 हमारे देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकि एक ओर जहां हम हर क्षेत्र में विकास प्राप्त कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर वैश्विक परिस्थितियों वर्तमान में काफी डगमगा रही हैं। कोरोना के बाद अब भी हम सबसे तेज विकास करने वाली अर्थव्यवस्था है जबकि रुस-यूक्रेन के दौरान भी हमारे निर्णय से काफी सधे हुए व सकारात्मक परिणाम ला रहे हैं।

हम इस वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में इसलिए भी मना रहे हैं क्योंकि भारत जो बड़े-बड़े देशों से उत्पादों का आयात करता था आज वही भारत कई देशों को विभिन्न उत्पादों का लगभग 400 बिलियन डॉलर का निर्यात करने में सफल रहा है तथा अमृत काल में यह तुलनात्मक रूप से और भी बढ़ सकता है।

इसी कारण अमृत महोत्सव के रूप में हम इस जन आंदोलन का प्रतिनिधित्व करके आगे बढ़ रहे हैं। यह अमृत महोत्सव हमारे किशोरों व युवा पीढ़ी को भी इससे अत्यधिक आत्मविश्वास व प्रेरणा मिल रही है। उसी आत्मविश्वास को लेकर आज हमारे युवा बिजनेस व स्टार्टअप्स की दुनिया में एक नया अध्याय लिख रहे हैं।

अमृत महोत्सव के विभिन्न पहलू (Different aspects of Amrit Mahotsav)

इस 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का उत्सव पहले से भी अधिक धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पूरे वर्ष देश भक्ति तथा ऐसे ही अन्य कई कार्यक्रमों को विभिन्न स्तरों पर आयोजित किया जाएगा। शिक्षण संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों आदि में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन अधिकतर कार्यक्रमों भाई योजनाओं में समान बात ये होगी कि ये देश भक्ति व सांस्कृतिक तथा सामाजिक मूल्यों से जुड़े होंगे।

इसका एक अहम उदाहरण हर घर तिरंगा अभियान भी है। इसके तहत भारत सरकार ने देश भर में हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया है। इससे आम भारतीय जो देश के प्रति अपने विचार व संवेदना को व्यक्त करने के माध्यम तलाशता है वह बेझिझक तिरंगे को फहरा सकता है और अपनी संवेदना व देशभक्ति को प्रगाढ़ कर सकता है।

मुख्यतः अमृत महोत्सव पांच मुख्य थीम पर केंद्रित होगा जो ये हैं-

  1. स्वतंत्रता के लिए संघर्ष व संग्राम ( Struggles and revolt for Independence)
  2. विचार @75 (Ideas)
  3. संकल्प @75 (Resolution)
  4. कार्य @75 (Action)
  5. उपलब्धियां @75 (Achievements)

देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष (75 years of Country’s Independence)

यह स्वतंत्रता दिवस देश के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। क्योंकि यह न केवल हमारी आजादी के 75 वर्षों को दर्शाता है बल्कि उन 75 वर्षों में हमारे द्वारा दिए गए योगदानों को भी। इन वर्षों में हमने कई क्षेत्रों में जैसे वैज्ञानिकी, साहित्य, अंतरिक्ष, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। 

ऐसे कई उदाहरण हैं जो हर क्षेत्र में हमारे आत्मविश्वास और हमारी क्षमता को दर्शाते हैं यह सब देश की करोड़ों भारतीयों द्वारा विभिन्न विभिन्न समय पर दिए गए छोटे बड़े सभी योगदानों का परिणाम है।

यह भी सच है कि हमने इन 75 वर्षों में कई युद्ध भी लड़े, जिनमें अपने हजारों सैनिकों को हमने खोया है। चाहे वह चीन के साथ हुए युद्ध हों, या पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल व कश्मीर के युद्ध। अपने सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदान को हम आज भी स्वतंत्रता दिवस के दिन स्मरण करते हैं तथा उन सैनिकों के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

निष्कर्ष(Conclusion)

ऐसा नहीं है कि 75 वर्ष का महोत्सव हमारे लिए केवल हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर मनाए जा रहे हैं। बल्कि यह तो वह शुभ बेला है जहां से हमारा देश एक स्वर्णिम अध्याय में प्रवेश करने जा रहा है। यह महोत्सव उन आगामी 25 वर्षों के लक्ष्यों और योजनाओं को पूरा करने का प्रवेश द्वार है। 25 वर्ष बाद 2047 में जब हम अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेंगे तब हम वर्तमान से भी दोगुनी क्षमता, सांस्कृतिक समृद्धि और आर्थिक शक्ति वाले देश के रूप में अपनी पहचान मजबूत करेंगे। जय हिंद।

👉 यदि आपको यह लिखा हुआ आजादी का अमृत महोत्सव पर निबंध (Essay on Aajadi Ka Amrit Mahotsav in Hindi) पसंद आया हो, तो इस निबंध को आप अपने दोस्तों के साथ साझा करके उनकी मदद कर सकते हैं |


👉 आप नीचे दिये गए छुट्टी पर निबंध पढ़ सकते है और आप अपना निबंध साझा कर सकते हैं |

छुट्टी पर निबंध
लॉकडाउन में मैंने क्या किया पर निबंधछुट्टी का दिन पर निबंध
गर्मी की छुट्टी पर निबंधछुट्टी पर निबंध
ग्रीष्म शिविर पर निबंधगर्मी की छुट्टी के लिए मेरी योजनाएँ पर निबंध
@ आजादी का अमृत महोत्सव पर निबंध (Essay on Aajadi Ka Amrit Mahotsav in Hindi) पृष्ठ

विनम्र अनुरोध

आशा है आप इसे पढ़कर लाभान्वित हुए होंगे। आप से निवेदन है कि इस निबंध “आजादी का अमृत महोत्सव पर निबंध(Essay on Aajadi Ka Amrit Mahotsav in Hindi)“ में आपको कोई भी त्रुटि दिखाई दे तो हमें ईमेल जरूर करे। हमें बेहद प्रसन्नता होगी तथा हम आपके सकारात्मक कदम की सराहना करेंगे। हम आपके लिये भविष्य में इसी प्रकार “आजादी का अमृत महोत्सव पर निबंध(Essay on Aajadi Ka Amrit Mahotsav in Hindi)“ की भाँति अन्य विषयों पर भी उच्च गुणवत्ता के सरल और सुपाठ्य निबंध प्रस्तुत करते रहेंगे।

यदि आपके मन में इस निबंध “आजादी का अमृत महोत्सव पर निबंध(Essay on Aajadi Ka Amrit Mahotsav in Hindi)“ को लेकर कोई सुझाव है या आप चाहते हैं कि इसमें कुछ और जोड़ा जाना चाहिए, तो इसके लिए आप नीचे Comment सेक्शन में आप अपने सुझाव लिख सकते हैं आपकी इन्हीं सुझाव / विचारों से हमें कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मौका मिलेगा |

यदि आपको यह लेख “आजादी का अमृत महोत्सव पर निबंध(Essay on Aajadi Ka Amrit Mahotsav in Hindi)“ अच्छा लगा हो इससे आपको कुछ सीखने को मिला हो तो आप अपनी प्रसन्नता और उत्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को निचे दिए गए Social Networks लिंक का उपयोग करते हुए शेयर (Facebook, Twitter, Instagram, LinkedIn, Whatsapp, Telegram इत्यादि) कर सकते है | भविष्य में इसी प्रकार आपको अच्छी गुणवत्ता के, सरल और सुपाठ्य हिंदी निबंध प्रदान करते रहेंगे।

Leave a Comment