मेरा देश भारत पर निबंध इन हिंदी (Essay on My Country India in Hindi)

Loading

👀 इस पेज पर नीचे लिखा हुआ मेरा देश भारत पर निबंध इन हिंदी (Essay on My Country India in Hindi) आप को अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए निबंध लिखने में सहायता कर सकता है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कई विषयों पर हिंदी में निबंध मिलेंगे (👉 निबंध सूचकांक), जिन्हे आप पढ़ सकते है, तथा आप उन सब विषयों पर अपना निबंध लिख कर साझा कर सकते हैं


मेरा देश भारत पर निबंध इन हिंदी
Essay on My Country India in Hindi


🌞 मेरा देश भारत पर निबंध इन हिंदी (Essay on My Country India in Hindi) पर यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

मेरा देश एक महान देश है, जिसमें हर धर्म, जाति के लोग रहते हैं। सबकी भाषाएं अलग अलग हैं। सबका रहन-सहन अलग अलग है। सबका खान पान अलग है, सबका पहनावा अलग है। लेकिन फिर भी हम सब में एक चीज़ सामान्य है और वह है हम सबकी भावनाएं। हिंदू हो या मुस्लिम या फिर सिख व ईसाई, सबके हृदय में एक दूसरे के लिए प्रेम, दया और एक दूसरे के लिए इज्जत है। बस इसी विविधता में एकता के कारण हमारा भारत देश पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

हमारी भाषा अलग होने पर भी हम एक दूसरे के मन को पढ़ लेते हैं। हम हर धर्म, हर संस्कृति के लोगों की इज्जत करते हैं। किसी भी धर्म के त्यौहार को सब लोग मिल-जुलकर मनाते हैं। हमारे देश भारत में सब धर्म के लोगों को सामान्य अधिकार प्राप्त है। भारत देश को अंग्रेज़ों से आजादी दिलाने में भी हिंदू-मुस्लिम और अन्य धर्मों के लोगों ने भी मिलकर इसे आजाद करवाया। यही वजह है कि हमारा भारत देश महान है।

प्रस्तावना (Introduction) –

हमारे देश का नाम भारत है। इसे इंडिया और हिन्दुस्तान भी कहते हैं। वर्तमान में हमारे भारत की जनसंख्या लगभग 139 करोड़ है। यहां हर धर्म और भाषाओं को बोलने वाले लोग रहते हैं। यहां पर अनेक धर्म व जाति के लोग निवास करते हैं। भारत की सभ्यता और संस्कृति पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यही कारण है कि हर साल लाखों विदेशी हमारे देश भारत घूमने आते हैं।

हमारा देश भारत का महत्व (Importance of Our Country India) –

हमारा प्यारा भारत एक लोकतांत्रिक और गणतांत्रिक देश है। यहां हमारे देश की जनता को देश की भलाई और उन्नति के लिए फैसले लेने का पूरा अधिकार है। चीन के बाद विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों में दूसरे नंबर पर भारत है। हमारा देश सबसे प्राचीन सभ्यता के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। विकाशील देशों में हमारे देश का नाम भी शामिल है। 

भारत की संस्कृति (Culture of India in Hindi) –

हमारा भारत देश अपनी संकृति के लिए ही जाना जाता है और इसी से इसकी लोकप्रियता अधिक है। हमारे इस प्यारे भारत में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन आदि सभी धर्म के लोग निवास करते हैं। यहां विभिन्न प्रकार की भाषाएं बोली जाती हैं। सिर्फ यही नहीं, हमारे देश में विभिन्न जाति के लोग, जैसे – आर्य, द्रविड़, आदिवासी आदि भी रहते हैं। हमारे देश में रहने वाले हर धर्म, जाति के लोगों का खान-पान, रहन-सहन, पहनावा, रीति-रिवाज, मान्यताएं अलग होने के बावजूद भी सब लोग एक ही राष्ट्र के संविधान को मानते हैं। 

एक दूसरे से भिन्न होने के कारण भी सभी देशवासियों में अपने देश भारत के प्रति प्रेम देखने को मिलता है। जब देश किसी बड़ी कठिनाई में फंसा होता है तो इसके लिए लोग अपनी जान तक देने को तैयार हो जाते हैं। हां वो बात अलग है कि कभी-कभी कुछ भड़काऊ और देश का बुरा चाहने वाले लालची लोगों की वजह से लोगों में लड़ाई झगड़े हो जाते हैं। लेकिन वो भी केवल कुछ समय के लिए ही होते हैं। उसके बाद सब कुछ ठीक और पहले जैसा हो जाता है। 

भारत की विशेषताएं (Features of India) –

भारत की कोई एक दो नहीं बल्कि अनेक विशेषताएं हैं, जिनके लिए यह पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। और वो विशेषताएं निम्नलिखित हैं – 

• ताज महल – 

ताज महल जिसे शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज़ की याद में बनवाया था। इसे प्यार का प्रतीक भी माना जाता है। सफेद संगमरमर से बना ताज महल दुनिया के 7 अजूबों में से एक है। और यह अजूबा हमारे देश भारत में स्थित है, जिसकी सुंदरता और कारीगरी को देखने देश-विदेश से लोग आते हैं।

• विशाल नदियां – 

हमारे भारत में बहुत सारी विशाल नदियां बहती हैं। जैसे – गंगा, यमुना, गोदावरी, नर्मदा, ताप्ती, कृष्णा आदि। यह नदियां कृषि की सिंचाई व उपज के नज़रिए से बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

• विशाल देश –

हमारा भारत पूरे विश्व का सातवां सबसे विशाल एवं विस्तृत देश है। इसके अलावा यह विश्व का दूसरा सबसे ज़्यादा व घनी आबादी वाला देश है।

• अनेकता में एकता –

भारत देश में 29 राज्य स्थित हैं और सभी राज्यों की अपनी अपनी भाषाएं हैं, जो वहां के लोगों द्वारा बोली जाती है। फिर भी हमारे भारत में निवास करने वाले सभी नागरिक एक सूत्र में बंधे हुए हैं। 

• संस्कृति व इतिहास –

हमारे भारत देश की संस्कृति एवं इसका इतिहास पूरी दुनिया के लोगों को अपनी तरफ खींचता है। हमारे देश के ऐतिहासिक स्मारक, यहां की इमारतों की वास्तुकला, जन जीवन का दशकों पुराना इतिहास यहां आने वाले पर्यटकों का दिल जीत लेता है। इसके अलावा हमारा भारत सदियों से चली आ रही परंपराओं एवं संस्कृति को संजोह कर रखता है।

• प्रसिद्ध इमारतें –

हमारे भारत देश में बहुत सारी ऐसी इमारतें हैं, जो दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। जैसे – ताज महल, कुतुब मीनार, लाल किला, दिल्ली की जामा मस्जिद, ऊटी, खुजराहो, अजंता, फतेहपुर सीकरी, एलोरा की गुफाएँ आदि। इन इमारतों की खुबसूरत नक्काशी और वास्तुकला को देखने देश-विदेश से लोग आते हैं। 

• अतिथि देवो भव: –

हमारा देश भारत ‘अतिथि देवो भव:’ वाला देश है। यहां मेहमानों को बहुत आदर व सम्मान दिया जाता है। 

• भोजन –

हमारे प्यारे भारत के हर राज्य में अलग-अलग तरह के विशेष भोजन खाए जाते हैं। यहां के भोजन बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। सरसों के साग से लेकर दक्षिण भारत का इडली सांभर तक सब बहुत ही पसंद किए जाते हैं।

• त्यौहार –

हमारे देश में हर धर्म के लोग रहते हैं और यहां हर धर्म के त्यौहार भी सब लोग धूमधाम से मिल-जुलकर मनाते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय पर्व और मौसमी त्यौहार भी यहां पर बहुत ही प्रसन्नता से मनाया जाता है। दिवाली, दशहरा, ईद, क्रिसमस, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, छट, पोंगल इत्यादि सभी भारतीय त्यौहार हैं, जिनके लिए हमारा देश बहुत ही प्रसिद्ध है।

निष्कर्ष (Conclusion) –

मेरे भारत देश में अलग अलग धर्म और जाति के लोग निवास करते हैं। सबकी भाषाएं अलग हैं, सबका रहन-सहन, रीति-रिवाज अलग है, सबके खान-पान अलग हैं। लेकिन इतनी विविधता होने के बावजूद भी हम सबकी भावनाएं एक हैं। हम सब में एकता है, मजबूती है, एक दूसरे के लिए मन में प्रेम है। और इसलिए हमारा भारत देश प्रसिद्ध है। इसके अलावा हमारे देश में जो सादगी, जो परंपराएं और संस्कृति है, वो भी हमारे प्यारे देश को अन्य देशों से अलग करती है। हम सबकी एकता ही हमारी मजबूती और हमारी विशेषता है। इसलिए हमारा देश एक महान देश कहलाता है।

👉 यदि आपको यह लिखा हुआ मेरा देश भारत पर निबंध इन हिंदी (Essay on My Country India in Hindi) पसंद आया हो, तो इस निबंध को आप अपने दोस्तों के साथ साझा करके उनकी मदद कर सकते हैं


👉 आप नीचे दिये गए सामाजिक मुद्दे और सामाजिक जागरूकता पर निबंध पढ़ सकते है तथा आप अपना निबंध साझा कर सकते हैं |

सामाजिक मुद्दे और सामाजिक जागरूकता पर निबंध
नयी शिक्षा नीति पर निबंधशिक्षित बेरोजगारी पर निबंध
जीना मुश्किल करती महँगाईपुरानी पीढ़ी और नयी पीढ़ी में अंतर
मानव अधिकार पर निबंधभारत में आतंकवाद की समस्या पर निबंध
भ्रष्टाचार पर निबंधजीवन में शिक्षा का महत्व पर निबंध

विनम्र अनुरोध:

इस प्रकार मेरा देश भारत पर निबंध इन हिंदी (Essay on My Country India in Hindi) पूरा होता है। हमने पूरी कोशिश की है कि इसमें किसी प्रकार की गलती न हो। फिर भी यदि भूलवश कोई त्रुटि हो गई हो तो आप अपने सुझाव हमें ईमेल कर सकते हैं। भविष्य में इसी प्रकार हम आपको मेरा देश भारत जैसे विभिन्न विषयों पर उच्च गुणवत्ता के, सुपाठ्य और सरल हिंदी निबंध प्रदान करते रहेंगे।

Leave a Comment