तम्बाकू पर प्रतिबंध हिंदी निबंध (Tambaku par Pratibandh)

Loading

👀 तम्बाकू पर प्रतिबंध हिंदी निबंध ” पर लिखा हुआ यह निबंध (Tambaku par Pratibandh) आप को अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए निबंध लिखने में सहायता कर सकता है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कही विषयों पर हिंदी में निबंध मिलेंगे (👉 निबंध सूचकांक), जिन्हे आप पढ़ सकते है, तथा आप उन सब विषयों पर अपना निबंध लिख कर साझा कर सकते हैं


तम्बाकू पर प्रतिबंध हिंदी निबंध
Tambaku par Pratibandh
तम्बाकू के दुष्प्रभाव पर निबंध
धूम्रपान निषेध पर निबंध


🚭 तम्बाकू पर प्रतिबंध हिंदी निबंध (Tambaku par Pratibandh) पर यह निबंध class 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए और अन्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लिखा गया है।

तम्बाकू पर प्रतिबंध हिंदी निबंध (Tambaku par Pratibandh) प्रारूप १


प्रस्तावना

हममें से कई इंसान किसी न किसी व्यसन के आदी होते ही हैं। यह जानते हुए भी कि यह व्यसन हमार कितना नुकसान करता है, हम उससे छूट नहीं पाते। ऐसे व्यसनों की संख्या दर्जनों में है। पर जो व्यसन लोगों के अधिकांश हिस्से को सर्वाधिक अपनी चपेट में लिये रहता है वह है- तंबाकू या सिगरेट। तंबाकू के शिकार अधिकांशत:  हमारे युवा वर्ग के लोग ही होते हैं। यह आयु वर्ग 15 से 50 या पूरी वृद्धावस्था को शामिल करता है। आइये तंबाकू या सिगरेट के संबंध में कुछ ऐसी रोचक और मददगार बातें जानते हैं।


तम्बाकू: एक हानिकारक व्यसन और इसकी उत्पत्ति

तम्बाकू एक ऐसा व्यसन है जो धीरे-धीरे सेवन करने वाले व्यक्ति को अपना आदी बना लेता है। फिर वह व्यक्ति तंबाकू का सेवन किये बिना चैन से बैठ भी नहीं पाता। इसका परिणाम यह होता है कि उसके मन में निरंतर तंबाकू के ख्याल चलते रहते हैं। जो एक स्वस्थ मनोदशा का उदाहरण कदापि नहीं हो सकता। बल्कि यह तो एक विकृत मानसिकता और अस्वस्थ दिल-दिमाग का ही परिचय है।

तम्बाकू की उत्पत्ति की बात करें तो यह पहली बार अलग ही स्वरूप में सामने आया। कहते हैं कि ई0 से करीब हजार साल पहले दक्षिण अमेरिका में पौधों और वनस्पतियों को जलाकर यह विकसित हुआ था। समय के साथ-साथ लोगों द्वारा इसमें सुधार हुआ। मध्यकाल में मुगल राजा अकबर के समय में भी उसके अधिकारियों द्वारा तंबाकू भारत में आया था। तंबाकू का इतिहास यहीं समाप्त नहीं होता है। इसके बाद जब जहाँगीर का शासन आया तो उसने कुछ अंग्रेजों ने उसे तंबाकू के नये रूप की पेशकश की। हालांकि जहाँगीर ने किन्हीं कारणों से इस पर प्रतिबंध भी लगा दिया था।


तम्बाकू के नशे के कारण

तम्बाकू के नशे में पड़ने का सबसे बड़ा कारण बुरी संगत में होना है। छोटे-छोटे किशोर बच्चे भी जब किसी वयस्क को तंबाकू का सेवन करते हुए देखते हैं तो उनमें उत्सुकता पैदा होती है। ये किशोर बच्चे इस तरह के व्यसनों को ही परिपक्वता का सही अर्थ समझ लेते हैं। उनके माता-पिता भी इस संबंध में उन्हें सही प्रकार से मार्गदर्शित करने में असमर्थ ही रहते हैं।

कहते हैं कि यदि आपको किसी घटना को बार-बार घटने से रोकना है तो आपको उसे पहली बार में ही रोकना होगा। जिस व्यक्ति को तंबाकू के नशे की आदत लग जाती है उसका विवेक भी नष्ट हो जाता है। उसके विचार करने की शक्ति क्षीण हो जाती है और आत्मविश्वास का भी पतन हो जाता है। इसके अलावा कई ऐसे नुकसान उसके व्यक्तित्व को होते हैं जिन्हें सुधारने में जीवन का लंबा हिस्सा बीत जाता है।


तम्बाकू की गिरफ्त में युवा वर्ग

विश्व में युवा लोग ही इसके सबसे अधिक शिकार हैं। इसके अलावा हमारे देश में इसके सर्वाधिक सेवन करने वाले लोग हैं। ये लोग अपने जीवन में किसी सार्थक उद्देश्य न होने के कारण विभिन्न व्यसनों से अपना समय निकालने का प्रयत्न करते हैं। यदि इनका कोई व्यवसाय, शिक्षा, सेवा या अन्य किसी क्षेत्र से जुड़ा कोई भी लक्ष्य होता तो वे संभवत इसके लिये अपने प्रयास भी करते। पर ऐसा कुछ उनके जीवन में और मानसिक स्थिति में नहीं ही है। युवा लोग यदि तंबाकू के नशे जैसे व्यसनों में पड़े रहेंगे तो यह उस देश के लिये भी खतरा ही है।


तम्बाकू से मुक्ति के उपाय

इससे मुक्ति के उपाय कई सारे कहे जा सकते हैं। पर हमें यह भी समझना चाहिए कि जिस आदत ने धीरे-धीरे करके हमारे शरीर व मन में अपनी पैठ बनाई है उसे एकदम से रातोंरात नहीं दूर किया जा सकता। ऐसी कोशिश करना भी मूर्खता और अज्ञान की निशानी होगी। आइये तंबाकू से मुक्ति के कुछ उपायों पर विचार करते हैं।

  1. व्यक्ति को अपने जीवन में सार्थकता लाने के लिये किसी उद्देश्य का चुनाव करना चाहिए। यह उद्देश्य किसी भी संबंध में हो सकता है- जैसे व्यापार, देशसेवा, शिक्षा या आध्यात्म आदि।
  2. व्यक्ति को एक दिन की तंबाकू सेवन की संख्याओं को धीरे-धीरे कम करना चाहिए। जैसे यदि वह दिन में 10 बार सेवन करता है तो उसे पहले कुछ दिनों तक संख्या को 8 तक ले जानी की कोशिश करनी चाहिए। ऐसे ही संख्या को कम करते जाना चाहिए।
  3. जब कभी भी व्यक्ति को तंबाकू सेवन का विचार मन में आता है तो उसे इसके लाभ व हानियों पर विचार करने में कुछ समय देना चाहिए। यदि व्यक्ति इसकी हानियों को समझ लेता है तो वह इसे जहर के समान समझेगा।
  4. अंतिम उपाय यह है कि हमें किसी न किसी योगशाला को सम्मिलित होना चाहिए। इसके अलावा व्यक्ति ध्यान आदि को भी अपना सकता है। आरंभ में ध्यान का अभ्यास का समय धीरे-धीरे करके बढ़ाना चाहिए।

उपसंहार

तंबाकू का सेवन मूर्खता है। यह केवल हमारे शरीर और मन को ही कुप्रभावित करता है बल्कि हमारे जीवन के चौमुखी विकास व व्यक्तित्व विकास को भी रोक देता है। तंबाकू और सिगरेट का नशा बहुत अधिक भिन्न नहीं है। इसके दुष्प्रभावों को समझकर या किसी ऊँचे उद्देश्य के लिये जीवन को समर्पित करके ही हम इससे बच सकते हैं। इसके अलावा भी कुछ उपाय उपरोक्त दिय गये हैं जिन्हें आप प्रयोग कर सकते हैं। आशा है कि आप अपने इस व्यसन पर विराम लगाएंगे।

👉 यदि आपको यह लिखा हुआ तम्बाकू पर प्रतिबंध हिंदी निबंध (Tambaku par Pratibandh) प्रारूप १ पसंद आया हो, तो इस निबंध को आप अपने दोस्तों के साथ साझा करके उनकी मदद कर सकते हैं |


👉 आप नीचे दिये गए छुट्टी पर निबंध पढ़ सकते है और आप अपना निबंध साझा कर सकते हैं |

छुट्टी पर निबंध
लॉकडाउन में मैंने क्या किया पर निबंधछुट्टी का दिन पर निबंध
गर्मी की छुट्टी पर निबंधछुट्टी पर निबंध
ग्रीष्म शिविर पर निबंधगर्मी की छुट्टी के लिए मेरी योजनाएँ पर निबंध
@ तम्बाकू पर प्रतिबंध हिंदी निबंध (Tambaku par Pratibandh)पृष्ठ


विनम्र अनुरोध: 

आशा है आप इसे पढ़कर लाभान्वित हुए होंगे। आप से निवेदन है कि इस निबंध तम्बाकू पर प्रतिबंध हिंदी निबंध (Tambaku par Pratibandh) में आपको कोई भी त्रुटि दिखाई दे तो हमें ईमेल जरूर करे। हमें बेहद प्रसन्नता होगी तथा हम आपके सकारात्मक कदम की सराहना करेंगे। हम आपके लिये भविष्य में इसी प्रकार तम्बाकू पर प्रतिबंध हिंदी निबंध (Tambaku par Pratibandh) की भाँति अन्य विषयों पर भी उच्च गुणवत्ता के सरल और सुपाठ्य निबंध प्रस्तुत करते रहेंगे।

यदि आपके मन में इस निबंध तम्बाकू पर प्रतिबंध हिंदी निबंध (Tambaku par Pratibandh) को लेकर कोई सुझाव है या आप चाहते हैं कि इसमें कुछ और जोड़ा जाना चाहिए, तो इसके लिए आप नीचे Comment सेक्शन में आप अपने सुझाव लिख सकते हैं आपकी इन्हीं सुझाव / विचारों से हमें कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मौका मिलेगा |


🔗 यदि आपको यह लेख तम्बाकू पर प्रतिबंध हिंदी निबंध (Tambaku par Pratibandh) अच्छा लगा हो इससे आपको कुछ सीखने को मिला हो तो आप अपनी प्रसन्नता और उत्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को निचे दिए गए Social Networks लिंक का उपयोग करते हुए शेयर (Facebook, Twitter, Instagram, LinkedIn, Whatsapp, Telegram इत्यादि) कर सकते है | भविष्य में इसी प्रकार आपको अच्छी गुणवत्ता के, सरल और सुपाठ्य हिंदी निबंध प्रदान करते रहेंगे।

Leave a Comment